बिलासपुर, 22 जनवरी 2025/शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में आज वार्षिक उत्सव एवं स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में कलेक्टर अवनीश शरण भी शामिल हुए। उन्होंने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर दिनदयाल उपाध्याय स्मृति आयुष एवं स्वास्थ्य विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पी के पात्रा, संचालक आयुष विभाग इफ्फत आरा (IAS) , सिम्स के डीन डॉ रामनेश मूर्ति , शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय बिलासपुर के प्राचार्य डॉ जी आर चतुर्वेदी भी मौजूद थे। सभी अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रक्षपाल गुप्ता एवं प्रोफेसर इन चार्ज स्टूडेंट यूनियन डॉ मीनू श्रीवास्तव खरे ने किया। कुलपति डॉ पात्रा ने विश्विद्यालय से पीएचडी पाठ्यक्रमों के प्रारंभ होने की जानकारी दी। कलेक्टर ने आयुर्वेद महाविद्यालय के वर्तमान भवन का उन्नयन करवाने का आश्वासन दिया। संचालक आयुष इफ्फत आरा ने विभिन्न राष्ट्रीय आयुष कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ विवेक दुबे तथा डॉ विद्या भूषण पांडेय द्वारा किया गया। वार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न पारंपरिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
Trending
- राजमेरगढ़ बनेगा छत्तीसगढ़ का नया पर्यटन आकर्षण
- साय सरकार के सुशासन में अवैध खनिज कारोबार पर सख्त प्रहार, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में लगातार जारी कार्रवाई
- लंबी मूंछों’ वाले ‘बोरर कीड़े’ कर रहे पेड़ों को खोखला, इन्हें पकड़कर ग्रामीणों ने कमाए 20 लाख,कीड़ों की माला बनाकर वन विभाग को सौंप रहे ग्रामीण…
- छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून ने पकड़ ली रफ्तार,अगले 48 घंटे भारी वर्षा का अलर्ट, रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश
- सीएम हेल्पलाइन-1076 ने नागरिक-केंद्रित सुशासन की अवधारणा को दिया व्यवहारिक रूप : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
- सफलता की कहानी-किसानों ने अपनाया लाभकारी फसलों का विकल्पहो रहा है, किसानों की आमदनी में इजाफा
- आत्मनिर्भर भारत की ऐतिहासिक उड़ान : विक्रम-1 की सफलता पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई
- Breaking News : पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से आठ लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल

