बिलासपुर, 11 जनवरी 2025/उपार्जन केन्द्रों में खरीदे गए धान का भौतिक सत्यापन इन दिनों चल रहा है।कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर राजस्व और खाद्य तथा सहकारिता विभाग की टीम मुस्तैदी से लगी है। इस क्रम में विकासखण्ड मस्तुरी में स्थिति धान उपार्जन केन्द्र सेवा सहकारी समिति देवरी का तहसीलदार एवं खाद्य निरीक्षक द्वारा जॉच करते हुए भौतिक सत्यापन किया गया। जाँच के दौरान उपार्जन केन्द्र परिसर में उपलब्ध समस्त धान की गणना की गई एवं बोरो का रैण्डम वजन किया गया। उपार्जन केन्द्र में भौतिक रूप से उपलब्ध धान की मात्रा का ऑनलाईन खरीदी मात्रा से मिलान करने पर सेवा सहकारी समिति देवरी में 1071 कट्टी (428.4 क्विंटल) धान अधिक पाया गया। उपरोक्तानुसार अधिक प्राप्त धान को जप्त किया जाकर समिति के पदाधिकारियों के विरूद्ध प्रकरण निर्मित किया गया है। प्रकरण में सहकारिता विभाग द्वारा नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जावेगी।
Trending
- सांस फूलने का कारण हार्ट की बीमारी है या ये है फेफड़ों का इंफेक्शन? ऐसे करें पहचान…
- धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई
- आज का राशिफल:रविवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से 2 राशियों को बड़ा लाभ, कर्क को प्रमोशन और मिथुन राशि रहें सतर्क…
- चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश
- छत्तीसगढ़: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर कारोबारी से मांगी 15 करोड़ की फिरौती…
- छत्तीसगढ़: शराब विवाद में पति-पत्नी की मौत, तीन छोटे बच्चे हुए बेसहारा…
- छत्तीसगढ़: पांच आदिवासी युवाओं का चयन प्रोफेशनल क्लाइंबिंग गाइड्स इंस्टीट्यूट अमेरिका में ,लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का प्रशिक्षण…
- सुप्रीम कोर्ट के जज की जगह AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को दे दिया गार्ड ऑफ ऑनर, सहारनपुर पुलिस की चूक से मचा हड़कंप…

