यालापुरा। कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के यालापुरा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां गुलापुरा में सब्जी ले जा रहा ट्रक नियंत्रण खो बैठने के बाद एक ट्रिपर से टकरा गया, जिसमें ट्रक के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है और 15 लोग घायल हुए हैं। ये हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस सब्जी के ट्रक में वे यात्रा कर रहे थे वह बुधवार तड़के 50 मीटर गहरी घाटी में गिर गया। पीड़ित, सभी फल विक्रेता, सावनूर से चले थे और फल बेचने के लिए यालापुरा मेले की ओर जा रहे थे। उत्तर कन्नड़ के पुलिस अधीक्षक एम नारायण ने कहा कि ये सावनूर-हुबली रोड पर यात्रा कर रहे थे, ये दुर्घटना जंगली इलाके में हुई है। नारायण ने मीडिया को बताया, ‘सुबह लगभग 4 बजे, ट्रक चालक दूसरे वाहन को साइड देने के चक्कर में एकदम बायीं ओर चला गया और लगभग 50 मीटर गहरी घाटी में गिर गया।
कर्नाटक के रायचूर में भी एक सड़क हादसे का मामला सामने आया। यहां एक गाड़ी पलटने से चार लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। घटना सिंधनूर में हुई। पोस्टमॉर्टम के बाद शव माता-पिता को सौंप दिया गया।
Trending
- Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, एथलीट गेब्रियल लैंगटन सिर के बल जमीन पर गिर गए, अस्पताल में भर्ती
- श्वेता तिवारी ने CJP पर साधा निशाना? धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उठाया सवाल- ‘पंजाब में आंदोलन कब होगा’
- BSNL का सबसे सस्ता भारत फाइबर प्लान! 700GB डेटा, Unlimited Calling…
- सावन में वृंदावन-गोवर्धन की यात्रा क्यों मानी जाती है सबसे शुभ? जानिए धार्मिक मान्यता
- 100 साल से पुराना है ये रेलवे स्टेशन! इस कोने में जाकर खत्म हो जाती है रेल की पटरी, कभी पाकिस्तान जाती थी ट्रेन
- ‘मन की बात’ में बार-बार छत्तीसगढ़ का उल्लेख प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात : मुख्यमंत्री श्री साय
- शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत आधारशिला : वन मंत्री श्री केदार कश्यप
- पुसबाका को मिली डिजिटल कनेक्टिविटी की सौगात

