Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रायपुर-मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों की उच्च स्तरीय बैठक ली
    • कुंभ समेत 5 राशियों पर चल रही शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या, सूर्य ग्रहण में रहें सावधान!
    • देशभक्ति से ओतप्रोत अप्रतिम उत्साह के साथ निकली तिरंगा यात्रा, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव हुए शामिल
    • 24 साल तानाशाह रहे सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद को मौत की सजा…
    • राजनांदगांव को 43 करोड़ 61 लाख 26 हजार रूपए के विकास कार्यों की सौगात
    • युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव
    • छत्तीसगढ़ को ‘GeM सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड’, शासकीय खरीदी दोगुनी होकर ₹3,935 करोड़ पहुंची
    • औषधीय पौधों की खेती से किसानों को मिलेगा आर्थिक संबल,छत्तीसगढ़ शासन की योजना के तहत 54.36 लाख रुपए की अग्रिम प्रोत्साहन राशि का होगा वितरण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»अंतर्राज्यीय सीमा में अवैध धान परिवहन कर रहे 2 वाहनों में 1000 कट्टा से अधिक अवैध धान जप्त
    छत्तीसगढ़

    अंतर्राज्यीय सीमा में अवैध धान परिवहन कर रहे 2 वाहनों में 1000 कट्टा से अधिक अवैध धान जप्त

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 6, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजनांदगांव 06 दिसम्बर 2024। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान खरीदी का कार्य तेजी से चल रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशन में जिले में अंतर्राज्यीय अवैध धान परिवहन एवं अवैध धान पर रोक लगाने हेतु चेक पोस्ट एवं जांच दल का गठन किया गया है। जिनके द्वारा नियमित रूप से सतत निगरानी एवं कार्रवाई करते हुए जिले में अब तक कुल 2058.70 क्विंटल धान एवं 8 वाहन जप्त किया गया है और आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट चिचोला में ट्रक सीजी 04 एचडब्लू 3029 में लोड 369 कट्टा अवैध धान जप्त किया गया। अवैध धान गढ़चिरौली महाराष्ट्र से बॉइलिंग यूनिट नवापारा राजिम लाया जा रहा था। जिसे खाद्य विभाग की टीम सहायक खाद्य अधिकारी द्रोण कामडे तथा खाद्य निरीक्षक अंगद ठाकुर ने सतर्कतापूर्वक रात्रि 11.30 बजे बिना किसी वैध दस्तावेज के अवैध रूप से 369 कट्टा धान का परिवहन करने पर कार्रवाई की। मौके पर जांच अधिकारियों द्वारा वाहन एवं 369 कट्टा धान को मंडी अधिनियम 1972 अंतर्गत कार्यवाही की गई है। जप्त अवैध धान को चिचोला पुलिस थाना के अभिरक्षा के लिए रखा गया है। इसी प्रकार निगरानी टीम द्वारा डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पनियाजोब में वाहन जांच के दौरान ग्राम तुमसर महाराष्ट्र से आ रहे एक ट्रक में लोड 307 क्विंटल अवैध धान जप्त किया गया। खाद्य अधिकारी रविन्द्र सोनी ने बताया कि डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पनियाजोब में नियमित वाहन चेकिंग के दौरान ग्राम तुमसर महाराष्ट्र से धमतरी धान परिवहन कर रहे ट्रक का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर जप्ति की कार्रवाई की गई। जांच के दौरान ट्रक में 307 क्विंटल अवैध धान पाया गया। जप्त धान का मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रायपुर-मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों की उच्च स्तरीय बैठक ली

    August 11, 2026

    देशभक्ति से ओतप्रोत अप्रतिम उत्साह के साथ निकली तिरंगा यात्रा, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव हुए शामिल

    August 11, 2026

    राजनांदगांव को 43 करोड़ 61 लाख 26 हजार रूपए के विकास कार्यों की सौगात

    August 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.