उत्तर बस्तर कांकेर 11 दिसंबर 2024/ जिला प्रशासन के द्वारा जिले के युवक-युवतियों को विभिन्न प्रतियोगी शारीरिक दक्षता परीक्षा भर्तियों अग्निवीर पुलिस बल फारेस्ट गार्ड, बीएसएफ, सीआरपीएफ, एसएससी की भर्तियों के पूर्व प्रशिक्षण हेतु अभ्यर्थियों को शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में प्रतिदिन प्रातः 06 से 08 बजे एवं शाम 05 से 07 बजे तक निःशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शारीरिक प्रशिक्षण में लगभग 250 युवक-युवतियों प्रशिक्षण प्राप्त किया जा रहा है। कलेक्टर श्री नीलेशकुमार क्षीरसागर द्वारा अग्निवीर भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु प्रशिक्षार्थियों को रायगढ़ के लिए हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिये शुमकमनाएं दीं। इस अवसर पर एसडीएम कांकेर, जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला खेल अधिकारी सहित भूतपूर्व सैनिक उपस्थित थे।
Trending
- गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
- कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
- निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
- शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
- अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान, बंगाल को मिला नया सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ
- कोर्ट परिसर में डॉक्टर के परिजनों से मारपीट, डॉक्टरों का विरोध, हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं
- पानीपत में घर की छत गिरने से बच्चे की मौत
- कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल

