मुंगेली 18 नवंबर 2024। जिले का अचानकमार टाइगर रिजर्व एक बार फिर पर्यटकों से गुलजार हो गया है। यहां पर लगातार पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है और लोग जिस उद्देश्य से यहां आते हैं वह पूरा हो रहा है। दरअसल अचानकमार टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़ रही है। इसे देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। वही ATR क्षेत्र में जंगली सूअर, बाइसन, हिरण, चीतल, सहित अनेक जंगली जानवर को देखने का पर्यटक लुफ्त उठा रहे हैं। इसके साथ ही पर्यटकों ने जंगल के बीच झाड़ियों से बाघ को निकलते देखा। जिसे उन्होंने अपने कैमरे में कैद कर लिया। अब बाघ की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल भी हो रहा है। बता दें कि, 1 नवंबर से सैलानियों के लिए ATR को खोल दिया गया है। यहां पर खुली जिप्सी के जरिए पर्यटक जंगल भ्रमण करते हैं। जहां पर बड़ी संख्या में दूर-दूर से सैलानी भ्रमण के लिए आ रहे हैं दरअसल एक दिन पहले कुछ लोगों को जंगल भ्रमण के दौरान अचानकमार रेंज में एक टाइगर विचरण करते हुए दिखाई दिया, जो वन्य जीव प्रेमियों के लिए सुखद संदेश है।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल

