Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, June 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»अब केंद्रीय जेल बिलासपुर असाक्षर बंदी सीखेंगे अक्षरज्ञान
    छत्तीसगढ़

    अब केंद्रीय जेल बिलासपुर असाक्षर बंदी सीखेंगे अक्षरज्ञान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 14, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर, 14 दिसंबर 2024/केंद्र सरकार द्वारा उल्लास संचालित नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत माननीय कलेक्टर महोदय श्री अवनीश शरण जी की अनुमति से केंद्रीय जेल बिलासपुर में असाक्षर बंदी भाइयों एवं बहनों को साक्षर बनाने के उद्देश्य से सर्वप्रथम असाक्षरों से संपर्क एवं सर्वे कार्य को संपादित करने के लिए जेल अधीक्षक खोमेश सिंह मांडवी जी से जिला परियोजना अधिकारी जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण बिलासपुर जे.के. पाटले द्वारा संपर्क कर कार्य योजना तैयार की गई अधीक्षक जेल हेमंत कुमार नामदेव द्वारा शिक्षक केंद्रीय जेल बिलासपुर को पुरुष बंदियों के लिये तथा केंद्रीय जेल प्रहरी गोरेती पन्ना को महिला बंदीनियो हेतु उल्लास कार्यक्रम के सञ्चालन के लिये प्रभारी नियुक्त किया गया। तत्पश्चात कार्य योजना के अनुसार सर्वे कार्य प्रारंभ किया गया जिसमें 108 पुरुष एवं 33 महिला असाक्षरो का चिन्हांकन किया गया तथा उपरोक्त असाक्षरो को साक्षर बनाने के लिए उन्हीं बंदियों में पढ़े-लिखे या अध्यनरत 10वीं 12वीं तथा कॉलेज में अध्यनरत या पढ़े लिखे बंदिओं में से 17 पुरुष एवं 04 महिला स्वयंसेवी शिक्षकों का चिन्हांकन कर उल्लास कार्यक्रम के वेब पोर्टल पर ऑनलाइन एंट्री कार्य किया गया।
    ऑनलाइन एंट्री पूर्ण होने के पश्चात राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर के द्वारा प्रदत्त उल्लास प्रवेशिका एवं उल्लास अनुदेशिका पुस्तक के माध्यम से महिलाओं के लिए डीआरजी उषा कोरी एवं श्रीमती आशा उज्जैनी तथा पुरुषों के लिए डीआरजी संजय रजक एवं मनोज यादव के द्वारा जेल में बंदियों के बीच से ही चिन्हांकित स्वयं सेवी पुरुष एवं महिला शिक्षकों के रूप में जेल नियम का पालन करते हुए जेल में ही पाठशाला में प्रशिक्षित किया गया प्रशिक्षण के दौरान जिला परियोजना अधिकारी जेके पाटले तथा सहायक परियोजना अधिकारी श्री आर के गोपाल ना निरिक्षण किया निरिक्षण के दौरान प्रभारी श्री नामदेव तथा महिला जेल प्रहरी गोरेटी मैडम उपस्थित थी द्वितीय दिवस महिला बंदियों के प्रशिक्षण के दौरान जेल अधीक्षक श्री मंडावी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण सुचारू रूप से प्रोजेक्टर और माइक व्यवस्था के साथ प्रातः 10.30 बजे से 4.30 बजे तक आयोजित किया गया।
    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत समस्त महिला एवं पुरुष असक्षरों बंदियों को मार्च 2025 में आयोजित होने वाले महा परीक्षा अभियान हेतु कम से कम 200 घंटे का अध्ययन अध्यापनकार्य कराकर जोड़, घटाव, गुणा, भाग तथा दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली समस्त गतिविधियों में शामिल होने लायक तैयार किया जाएगा, जिसके प्रमुख घटक इस प्रकार होंगे- 1.बुनियादी साक्षरता एवम संखात्मक ज्ञान, 2.महत्वपूर्ण जीवन कौशल, 3.व्यावसायिक कौशल विकास, 4.बुनियादी शिक्षा, 5.सतत शिक्षा तथा परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर भारत सरकार का उपक्रम एनआईओएस से प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाएगा जिसके माध्यम से बाद में पांचवी, आठवीं की समतुल्यता परीक्षा में शामिल हो सकेंगे फिर आगे वे 10वीं, 12वीं ओपन तथा कॉलेज का भी क्रमशः अध्ययन कर सकेंगे साथ ही कौशल विकास के माध्यम से इन्हें जीवकोपार्जन हेतु प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर भी बनाया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन

    June 20, 2026

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    June 20, 2026

    छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

    June 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.