बिलासपुर, 26 नवम्बर/ उप मुख्यमंत्री अरुण साव का जन्म दिवस रतनपुर में भी धूमधाम से मनाया गया। श्री साव ने मंदिर का दर्शन कर मां महामाया देवी का आशीर्वाद लिया। राज्य की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर में सफाई मित्रों का पद प्रक्षालन कर सम्मान किया। जन्म दिवस की खुशी में उप मुख्यमंत्री जी को लड्डुओं से तौला गया और सभी का मुंह मीठा कराया गया।प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को मकान की चाबी सौंपी। उन्होंने लगभग 2 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। इसमें 30 लाख रुपए के छह ई रिक्शा भी शामिल हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विभिन सामाजिक संगठनों के अधिकारियों और गणमान्य लोगों ने गुलदस्ता भेंटकर जन्म दिवस की बधाई दी।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व की नगरी के पुराने वैभव को वापस लाने के लिए वचनबद्ध है। पिछले 10 महीने में लगभग 6 करोड़ की राशि से विकास किया गया है। आगे भी पूरी ईमानदारी से काम करेंगे।
Trending
- दंतेवाड़ा को मिली डेढ़ करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
- राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ द्वारा 17 जून को प्रदेश स्तरीय महाराणा प्रताप जयंती राजिम में
- नदियों के पुनरूद्धार एवं पुनर्जीवित करने संबंधी राज्य स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न
- सोलर दीदियां बनेंगी हरित ऊर्जा की नई पहचान
- सड़कों व पुलों के निर्माण में गुणवत्ता और समय-सीमा सर्वोच्च प्राथमिकता, लेट-लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी – श्री अरुण साव
- इश्क, साजिश और कत्ल: रास्ते का कांटा बन रही थी महिला, पुलिस ने 10 दिन में सुलझाई हत्या की गुत्थी
- जयपुर- शिवदासपुरा में बिजनेसमैन की कार में मिली लाश, करोड़ों के लेन-देन में हत्या का शक…
- बलरामपुर:युवती से सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर दरिंदों ने फुफेरे भाई के बांधे हाथ-पैर…

