रायपुर 30 नवम्बर 2024/ कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर अवैध धान परिवहन पर निरंतर कार्रवाई जारी है। 28 नवंबर को अभनपुर मंडी क्षेत्र में विद्या मंदिर परसदा के पास से एक वाहन को पकड़ा गया। जिसकी जांच की गई और उसमें धान का परिवहन करते हुए वाहन क्रमांक सीजी 05 एए 6023 में 200 कट्टा सरना जब्त किया गया। लगभग 80 क्विंटल धान को जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। उल्लेखनीय है कि जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध धान परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जिन भी वाहनों से अवैध धान परिवहन किया जा रहा है, तो उन वाहनों के धान को जब्त किया जा रहा है।
Trending
- “सेवा_संकल्प_अभियान”
- जल संरक्षण से जनभागीदारी तक, मल्हनिया जलाशय में गूंजा सेवा का संकल्प
- सेवा संकल्प अभियान में बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति से गूंजा विकसित भारत का संदेश
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र
- अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण
- महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण

