कोरबा 28 नवंबर 2024। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में जिले के धान उपार्जन केंद्रों में अवैध धान के आवक पर रोक लगाने प्रशासन द्वारा गंभीरता से कार्य किया का रहा है। जिला प्रशासन द्वारा समितियों में विक्रय हेतु आने वाले धान की मॉनिटरिंग की जा रही है। सरकारी जमीन में अतिक्रमण कर खेती करने वालों के विरुद्ध निरंतर जब्ती की कार्यवाही की जा रही है। गोदामां, दुकानों में अवैध रूप से भंडारित धान पर जब्ती कार्यवाही की का रही है। इसी कड़ी में कोरबा विकासखण्ड के ग्राम कोरकोमा के गज्जु अग्रवाल से 20 क्विंटल, मदनपुर के हसन खान से 20 क्विंटल, मदनपुर के राकेश जायसवाल से 30 क्विंटल, कोरकोमा के नरेश अग्रवाल से 30 क्विंटल, शिव अग्रवाल से 30 क्विंटल और निकित अग्रवाल से 30 क्विंटल सहित कुल 160 क्विंटल धान जब्त किया गया है। सभी के विरूद्ध मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। जिससे इस धान का समिति में पंजीकृत किसान के खाते से विक्रय ना हो पाए एवं पंजीकृत किसान अपने वास्तविक उपज को केंद्र में विक्रय कर सके। इस संबंध में और जानकारी के लिए खाद्य अधिकारी मोबाइल नंबर 9425201983 से संपर्क कर सकते हैं।
Trending
- “सेवा_संकल्प_अभियान”
- जल संरक्षण से जनभागीदारी तक, मल्हनिया जलाशय में गूंजा सेवा का संकल्प
- सेवा संकल्प अभियान में बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति से गूंजा विकसित भारत का संदेश
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र
- अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण
- महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण

