बिलासपुर, 7 जनवरी 2025/एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा नगर निगम बिलासपुर अंतर्गत तिफरा वार्ड क्रमांक 08 में आंगनबाड़ी सहायिका के एक पद के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। प्रकाशित सूची कार्यालय आयुक्त, नगर निगम बिलासपुर जोन क्रं. 02 एवं कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है। आवेदन की तिथि 08 जनवरी से 22 जनवरी 2025 तक है। आवेदन पंजीकृत डाक अथवा सीधे एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय बिल्हा में कार्यालयीन समय में जमा कर सकते है। सहायिका पद के लिए केवल महिलाओं को ही पात्रता होगी। आवेदिका द्वारा प्रस्तुत समस्त दस्तावेजों पर स्व प्रमाणित होना अनिवार्य है।
Trending
- सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत जल स्रोतों की साफ-सफाई
- सेवा की कहानी : पोषण पुनर्वास केंद्र से लौट रही बच्चों के चेहरे की मुस्कान
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
- फूल लेकर आए नन्हे कदम, उप मुख्यमंत्री ने बच्चों को गोद में उठाया, बच्चों की मासूमियत ने जीता दिल
- बस्तर में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, मूसलाधार बारिश से बाढ़ की स्थिति, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीएफआईसी की बैठक संपन्न
- विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों का बदलता कल,नारायणपुर में पीएम-जनमन से कच्चे मकानों से पक्के आशियाने तक का सफर…
- ‘वंदे मातरम्’ मां भारती की वंदना और राष्ट्रीय चेतना का स्वर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
