बिलासपुर, 30 नवम्बर 2024। एकीकृत बाल विकास परियोजना मस्तूरी अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पदों पर भरती हेतु दावा आपत्ति आमंत्रित किए गए हैं। ग्राम टिकरी के आंगनबाड़ी केन्द्र 04, ग्राम अकोला के आंगनबाड़ी क्रमांक 02, ग्राम दलदली के आंगनबाड़ी केन्द्र 03, ग्राम भरारी के आंगनबाड़ी केन्द्र 03, ग्राम नेवारी के आंगनबाड़ी केन्द्र तालाबपारा नेवारी, ग्राम बुढ़ीखार के आंगनबाड़ी केन्द्र नवोदयपारा बुढ़ीखार, ग्राम चिल्हाटी के आंगनबाड़ी केन्द्र 3, ग्राम बोहारडीह के आंगनबाड़ी केन्द्र 03, ग्राम लोहर्सी के आंगनबाड़ी केन्द्र 07, ग्राम सरगवां के आंगनबाड़ी केन्द्र 02 एवं ग्राम अमलडीहा के आंगनबाड़ी केन्द्रों हेतु प्राप्त आवेदनों के परीक्षण उपरांत अंतिम सूची जारी कर दी गई है। परियोजना कार्यालय मस्तूरी एवं जनपद पंचायत मस्तूरी में सूची देखी जा सकती है। दावा आपत्ति 9 दिसंबर तक एकीकृत बाल विकास परियोजना मस्तूरी में कार्यालयीन समय में किया जा सकता है।
Trending
- सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत जल स्रोतों की साफ-सफाई
- सेवा की कहानी : पोषण पुनर्वास केंद्र से लौट रही बच्चों के चेहरे की मुस्कान
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
- फूल लेकर आए नन्हे कदम, उप मुख्यमंत्री ने बच्चों को गोद में उठाया, बच्चों की मासूमियत ने जीता दिल
- बस्तर में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, मूसलाधार बारिश से बाढ़ की स्थिति, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीएफआईसी की बैठक संपन्न
- विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों का बदलता कल,नारायणपुर में पीएम-जनमन से कच्चे मकानों से पक्के आशियाने तक का सफर…
- ‘वंदे मातरम्’ मां भारती की वंदना और राष्ट्रीय चेतना का स्वर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
