बीजापुर। बीजापुर थाना क्षेत्र के महादेव घाट कैंप में तैनात सीआरपीएफ जवान राकेश कुल्लों शनिवार सुबह नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राकेश झारखंड के गुमला जिले के रानाडीह थाना क्षेत्र के कब्जा गांव के रहने वाले हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना के अनुसार, शनिवार सुबह सीआरपीएफ 196 वाहिनी की एक टीम महादेव घाट से जंगल की ओर एरिया डोमिनेशन के लिए निकली थी। इस दौरान जवान का पैर नक्सलियों द्वारा बिछाए गए प्रेशर आईईडी पर पड़ गया, जिससे तेज धमाका हुआ और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विस्फोट में जवान के पैर और आंख में गंभीर चोटें आई हैं। घायल जवान को पहले जिला अस्पताल बीजापुर में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है। जवान के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। सुरक्षाबलों ने घटना के बाद इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। इस हमले के बाद सुरक्षाबलों की सतर्कता और बढ़ा दी गई है, ताकि नक्सलियों की किसी भी गतिविधि को रोका जा सके।
Trending
- ममता को बायो में Ex-CM मंजूर नहीं, शुभेंदु अधिकारी के सीएम बनते ही दिया नया परिचय
- रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
- सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
- सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
- आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
- बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
- शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
- भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल
