Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
    • कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
    • निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
    • अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान, बंगाल को मिला नया सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ
    • कोर्ट परिसर में डॉक्टर के परिजनों से मारपीट, डॉक्टरों का विरोध, हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं
    • शादी की तैयारियों के बीच घर खाली करने का नोटिस, लोगों ने सरकार से लगाई गुहार
    • प्यार में हुई लड़ाई तो ब्लेड से काटा गर्लफ्रेंड का गला, गिरफ्तार
    • इंस्टाग्राम ने हटाए लाखों अकाउंट्स, अचानक घट गए कई सेलिब्रिटीज के फॉलोअर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राशिफल»आज का राशिफल
    राशिफल

    आज का राशिफल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 4, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका कोई नया विरोधी उत्पन्न हो सकता है। कार्यक्षेत्र में यदि आपने किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाई, तो उसमें आपसे गड़बड़ी होने की संभावना है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। घर से दूर यदि कोई सदस्य नौकरी में कार्यरत हैं, तो वह आज आपसे मिलने आ सकते हैं। आपको माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालना होगा।
    वृषभ-आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। यदि आपको संतान के करियर को लेकर कोई चिंता थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आप कहीं पिकनिक आदि पर घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं।
    मिथुन- आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। यदि आपने किसी काम में निवेश किया, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि आपने बिजनेस को लेकर पार्टनरशिप में कोई डील फाइनल की, तो उससे आपको समस्या होगी, इसलिए आप कागजी कार्रवाई पूरी करें। आप अपने घर के रिनोवेशन पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। माताजी से आपकी कहासुनी हो सकती है।
    कर्क- आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप काफी एनर्जी से भरपूर रहेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को भी आसानी से पूरा करेंगे। जीवनसाथी को कोई शारीरिक कष्ट होने से समस्या आएगी। आप आज अपने किसी उधर के लेनदेन को चुकता करेंगे। यदि आप बुद्धि व विवेक से कोई निर्णय लेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होंगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा।
    सिंह- आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। बिजनेस में आप किसी पर अधिक भरोसा ना करें, नहीं तो इससे आपका कोई भारी नुकसान हो सकता है। संतान आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे, जिसके लिए आपको उनकी फरमाइशों को पूरा करना होगा। आप किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं।
    कन्या- आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपकी आय में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। माता-पिता आपको कामों को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी छवि और निखरेगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपको घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
    तुला- आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आपको अपनी जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देना होगा। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आ सकती हैं, जिस कारण भागदौड़ भी अधिक रहेगी। आपका कोई पुराना रोग बढ़ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी से किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
    वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में जीत दिलाने वाला रहेगा। आपको कोई पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती हैं। आपको पारिवारिक समस्याओं पर पूरा ध्यान देना होगा। संतान की पढ़ाई-लिखाई में ध्यान थोड़ा कम लगेगा, जिससे आपकी टेंशन बढ़ेगी। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशियां होगी जिसमें आप पुराने गिले-शिकवे न उखाड़ें। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
    धनु- आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे कार्यक्षेत्र में समस्याएं खड़ी होगी। आपके बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं, जिसे आप किसी दूसरे पर ना डालें। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को थोड़ा सोच समझकर इन्वेस्टमेंट करना होगा और आप किसी एक्सपर्ट की राय अवश्य लें। बिजनेस में आप कोई बदलाव करने के बारे में सोच विचारकर सकते हैं।
    मकर- आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। माता-पिता का आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। धन को लेकर यदि कोई काम रुका हुआ था, तो वह भी आसानी से पूरा हो सकता है। यदि आप किसी मकान और दुकान आदि की खरीदारी की भी आप योजना बना सकते हैं, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचें, क्योंकि उसे वापस मिलने में समस्याएं आएंगी।
    कुंभ- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके परिवार में किसी सदस्य को नौकरी के लिए घर से दूर जाना पड़ेगा और परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात शुरू हो सकती हैं। आपकी यदि कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो वह भी आपको मिल सकती है। राजनीतिक की ओर कदम बढ़ा रहे लोग अपने विरोधियों से थोड़ा सतर्क रहें, क्योंकि वह आपकी चुगली लगा सकते हैं। संतान आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे, जिससे आपको खुशी होगी।
    मीन- आज का दिन आपके लिए ठीकठाक रहने वाला है। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो उसमें भी आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। पिताजी बिजनेस को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। आपने यदि किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा किया, तो इससे आपके और आपके जीवनसाथी के बीच खटपट हो सकती है। आपको अपनी जिम्मेदारियों को भी आसानी से पूरा कर सकेंगे, क्योंकि आपका रुका हुआ धन आपको मिलने की संभावना है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आज का राशिफल : इन पांच राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ स्थिति रहेगी बेहतर…

    May 5, 2026

    आज का राशिफल :मंगल-शनि की महा-युति और नीच का चंद्रमा, 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

    May 3, 2026

    मई में बन रहा त्रिग्रही योग, इन राशियों के लिए खुलने वाला है कुबेर का खज़ाना

    April 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.