रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने मुख्य अभियंता यू. के. धलेन्द्र, कार्यपालन अभियंता अंशुल शर्मा की उपस्थिति में 15 वें वित्त आयोग मद के अंतर्गत जारी सड़क डामरीकरण के नए विकास कार्य की प्रगति का प्रत्यक्ष निरीक्षण राजधानी शहर में नगर घड़ी गुरू घासीदास टाइम स्क्वायर के सामने एवं नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के बाजू में सड़क मार्ग में पहुंचकर किया. आयुक्त ने कार्य को सतत मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता सहित जनहित में जनसुविधा विस्तार की दृष्टि से शीघ्र पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. आयुक्त ने नगर निगम रायपुर की ओर से अपील की कि नए सड़क डामरीकरण कार्य वाले मार्गो में अपनी कार, बाइक, गाड़ी आदि को ना धोयें, कारण कि ऐसा करने पर सड़क डामरीकरण कार्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है, जिससे नागरिकों को असुविधा होती है. आयुक्त ने चौबे कॉलोनी के करबला तालाब के किनारे समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से प्रस्तावित गार्डन के विकास एवं सौंदर्यीकरण योजना के स्थल को देखा. इस हेतु नगर निगम रायपुर द्वारा निविदा बुलवाई गयी है. निविदा प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात गार्डन का कार्य प्राथमिकता से प्रारम्भ करवाने की तैयारी के निर्देश दिए गए हैँ.
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल

