रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियां अब घर बैठे ही खरीदी जा सकेगी। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने आज प्राधिकरण की ऑनलाईन संपत्ति विक्रय की प्रक्रिया का शुभारंभ किया। इस अवसर पर चौधरी ने कहा कि प्राधिकरण की यह एक अच्छी पहल है इसका फायदा आम लोगों को मिलेगा ।
इससे संपत्ति के व्ययन प्रकिया में पारदर्शिता आएगी। इस कार्यक्रम में आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव अंकित आनंद, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौरभ कुमार भी उपस्थित थे।
संपत्ति ऑन लाईन विक्रय सॉफ्टवेयर के बारे में रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि ऑन लाईन प्रक्रिया के माध्यम से रायपुर विकास प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में उपलब्ध संपत्ति खरीदने के इच्छुक भारतीय नागरिक वेबसाइट के माध्यम से योजनावार, कैटेगरी (प्लॉट, फ्लैट आदि विभिन्न प्रयोजन) में उपलब्ध संपत्ति की खोज कर ऑनलाईन ही राशि का भुगतान कर क्रय कर सकेंगे । उन्होंने बताया कि इससे नागरिक प्रापर्टी ब्रोकर और एजेन्टो के धोखें और परेशानियो से बच सकेगें।
ऑनलाईन प्रक्रिया से संपत्ति विक्रय की प्रीमीयम राशि, जलकर और अन्य भुगतान किया जा सकेगा। ऑन लाईन संपत्ति विक्रय की इस प्रक्रिया को लोगों को बार बार प्राधिकरण कार्यालय में आने की परेशानी नहीं होगी और समय की भी बचत होगी। जैन ने आगे कहा कि ऑन लाईन संपत्ति खरीदने के लिए प्राधिकरण की वेबसाईट आरडीए सीजीस्टेट डॉट जीओवी डॉट इन (rda.cgstate..gov.in) का अवलोकन किया जा सकता है।
जैन ने कहा इस प्रक्रिया से प्राधिकरण प्रशासन में जवावदेही और दक्षता में वृध्दि होगी। छत्तीसगढ़ के आवास एवं पर्यावरण मंत्री ने ऑन लाईन संपत्ति विक्रय के शुभारंभ करते हुए रायपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों की सकरात्मक सोच के लिए उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम में प्राधिकरण की अतिरिक्त सीईओ श्रीमती शिम्मी नाहिद सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
Trending
- छत्तीसगढ़:दिल दहला देने वाला मामला अमीर बनने के लालच में 5 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव…
- महाराष्ट्र में NCP के दोनों गुटों के विलय की चर्चा फिर तेज,समझिए NCP मर्जर की पूरी कहानी और सियासी गणित…
- छत्तीसगढ़: दिवाली मनाने गांव जा रहा था परिवार, बेकाबू होकर नदी में गिरी कार, माता-पिता और दो बच्चों की मौत…
- ट्रेन के जरिए हैदराबाद से पहुंचे 20 थर्माकोल के कार्टन में करीब 1,286 किलोग्राम संदिग्ध मांस…
- रायपुर की हवा में PM2.5 का स्तर WHO की तय सीमा से 7 गुना अधिक…
- जातीय हिंसा और बड़े पैमाने पर हुए विस्थापन के बीच मणिपुर हाई कोर्ट ने ‘जनगणना 2027’ की प्रक्रिया पर 30 अप्रैल 2027 तक लगा दी रोक…
- रिलीज होंगी 7 फिल्में11 से 15 नवंबर के बीच थिएटर में होगा बड़ा धमाका, देखें लिस्ट पूरी लिस्ट…
- भागवत बोले-1930 में RSS पर बैन लगाने की कोशिश हुई:तब इब्राहिम ने इसका विरोध किया था, किसी स्वयंसेवक ने नहीं…

