महासमुंद 11 नवम्बर 2024। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास मित्र/समर्पित मानव संसाधन भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त ऑनलाइन आवेदन के अनुसार अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर ली गई है। अभ्यर्थियों द्वारा सूची एवं दस्तावेज सत्यापन प्रारूप का अवलोकन जिले की वेबसाइट
www.mahasamund.gov.in
पर किया जा सकता है।
जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक ने बताया कि सूची में शामिल अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन प्रारूप और आवश्यक दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियां लेकर उपस्थित होना है। दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया जिला पंचायत महासमुंद के सभाकक्ष में 22 और 23 नवंबर 2024 को प्रातः 9ः00 बजे से आयोजित की जाएगी। इनमें क्रमांक 1 से 1200 तक के अभ्यर्थियों का दस्तावेज़ सत्यापन 22 नवंबर को तथा क्रमांक 1201 से 2422 तक के अभ्यर्थियों का दस्तावेज़ सत्यापन 23 नवंबर 2024 को होगा।
Trending
- कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
- छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…
- 17 वर्षीय लड़की से कथित गैंगरेप और हत्या का सनसनीखेज मामला खेत में पड़ी थी लाश, कुत्ते नोच रहे थे शरीर,3 नाबालिगों सहित 4 अरेस्ट…
- प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज
- मुंगेली में ‘सेवा संकल्प अभियान’: केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों संग प्रज्वलित किया ‘आशीर्वाद का दीया’
- BREAKING : CGPSC-2025 का इंटरव्यू स्थगित: 20 सितंबर से होने थे 265 पदों के लिए साक्षात्कार
- लोकभवन में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
- मुक्ताकाशी मंच में सजेगी काव्य की महफिल, नामचीन कविगण करेंगे रचनाओं का पाठ
