रायपुर 28 नंवबर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन से समस्या का निराकरण हो रहा है। विरगांव वार्ड 35 दुर्गा नगर निवासी संतोष कुमार साहू ने मोहल्ले में स्थित दुर्गा मंदिर के पास स्ट्रीट लाइट खराब होने को लेकर शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि स्ट्रीट लाइट खराब होने से रात में आने जाने में परेशानी होती है। इसको लेकर कई बार निगम में शिकायत की लेकिन इसके बाद भी सुधार कार्य नहीं किया गया। जिसके बाद उन्होंने कलेक्टोरेट के जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया। जहां से संबंधित विभाग को मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद संबंधित विभाग ने आवेदक के सामने ही स्ट्रीट लाइट की मरम्मत का कार्य करवाया। जिसके बाद आवेदक श्री साहू ने प्रसन्न्ता जाहिर की साथ ही मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
Trending
- “सेवा_संकल्प_अभियान”
- जल संरक्षण से जनभागीदारी तक, मल्हनिया जलाशय में गूंजा सेवा का संकल्प
- सेवा संकल्प अभियान में बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति से गूंजा विकसित भारत का संदेश
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र
- अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण
- छत्तीसगढ़ शासकीय भर्तियों को लेकर बड़ा फैसला: भूतपूर्व सैनिकों के रिक्त पदों पर अब मिल सकेगी गैर-भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति
- मुबंई में डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से 1 करोड़ 12 लाख की ठगी, 6 अरेस्ट
