मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर सिंगिग रियालिटी शो इंडियन आईडल में शिरकत करेंगे। भारतीय टेलीविज़न पर पहली बार, नाना पाटेकर किसी रियलिटी शो में अपनी मौजूदगी दर्ज कराकर दर्शकों का दिल खुश कर देंगे, वह भी फैंस के पसंदीदा सिंगिंग फ़ॉर्मेट, ‘इंडियन आइडल 15’ पर। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर प्रसारित होने वाला यह शो एक स्पेशल एपिसोड ‘बेबाक नाना’ में उनकी विरासत को सेलिब्रेट करेगा।
संगीत, मौज-मस्ती और हंसी के शानदार ब्लेंड का वादा करते हुए, नाना के साथ उनकी आगामी फिल्म ‘वनवास’ के कलाकार- उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर और निर्देशक अनिल शर्मा भी होंगे। लेकिन आइडल की बसंती रितिका राज ‘बिंदिया चमकेगी’ और ‘लेके पहला पहला प्यार’ पर भावपूर्ण परफ़ॉर्मेंस देते हुए जजों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर सुर्खियां बटोर लेंगी।
Trending
- सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत जल स्रोतों की साफ-सफाई
- सेवा की कहानी : पोषण पुनर्वास केंद्र से लौट रही बच्चों के चेहरे की मुस्कान
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
- फूल लेकर आए नन्हे कदम, उप मुख्यमंत्री ने बच्चों को गोद में उठाया, बच्चों की मासूमियत ने जीता दिल
- बस्तर में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, मूसलाधार बारिश से बाढ़ की स्थिति, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीएफआईसी की बैठक संपन्न
- विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों का बदलता कल,नारायणपुर में पीएम-जनमन से कच्चे मकानों से पक्के आशियाने तक का सफर…
- ‘वंदे मातरम्’ मां भारती की वंदना और राष्ट्रीय चेतना का स्वर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

