रायपुर। शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व मंत्री व कोंटा से कांग्रेस विधायक कवासी लखमा को पूछताछ के लिए समन भेजा है। कवासी लखमा शुक्रवार को ED दफ्तर में पेश होंगे। वहीं इस मामले को लेकर कवासी लखमा ने कहा कि, मैं कानून को मानता हूं, मैं पूरी जानकारी दूंगा। जो आरोप लगाए गए हैं उनका कल ईडी को जवाब देंगे। जो दस्तावेज मांगे गए हैं वह भी ED को देंगे। कवासी लखमा वर्तमान में कोंटा विधानसभा से विधायक है।
दरअसल, ED की टीम ने पिछले दिनों कोंटा विधायक कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश कवासी के घर दबिश दी थी। इस दौरान ED ने सुकमा-कोंटा और रायपुर स्थित छापा मारा था। जिसको लेकर कवासी लखमा ने कहा था कि, मैं अनपढ़ हूं अधिकारियों ने गड़बड़ी की है। मुझको अंधेरे में रखा गया मुझे इस घोटाले के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने ED के एक्शन को बदले की कार्रवाई कहा था। उन्होंने था कहा कि, उनका और उनके बेटे का मोबाइल ED के अफसर अपने साथ ले गए थे। शनिवार रात आठ बजे तक ईडी की टीम घर पर थी, मेरे घर से एक कागज का टुकड़ा तक नहीं मिला है। बेड बिस्तर, चूल्हा सभी जगह जांच किए। आगे कहा कि, पूरा घर चेक किए लेकिन 100 रुपये भी नहीं मिला। कितना संपत्ति है पूछ रहे थे।
Trending
- राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
- सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
- जंगल की महक से बाजार की पहचान तक पहुंचा महुआ
- चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
- जनसेवा ही सुशासन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा
- बैटरी चलित ट्रायसायकल से बदला 75% अस्थिबाधित सोमारू का जीवन, मिली आत्मनिर्भरता की नई उड़ान
- कृषि विश्वविद्यालय में 28 से 30 सितंबर तक “यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव” का आयोजन

