गरियाबंद 05 दिसम्बर 2024। जिला खाद्य अधिकारी सुधीर चन्द्र गुरू ने बताया है कि आने वाले समय में विभाग के द्वारा ई-केवाईसी पूर्ण नहीं करने वाले हितग्राहियों के राशन रोके जायेंगें। साथ ही एक भी सदस्यों के ई-केवाईसी नहीं कराने वाले राशनकार्डों की पहचान विभाग ने कर ली है। उन्होंने ई-केवाईसी कराने से छुटे हुए राशन कार्डधारियों से ई-केवाईसी पूर्ण कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शासकीय राशन दुकान से खाद्यान्न सुविधा का लाभ निरंतर लेने के लिए अपने राशनकार्ड में शामिल सदस्यों से ई-केवाईसी जरूर कराये। खाद्य अधिकारी ने बताया कि गरियाबंद जिले मे वर्तमान मे 2 लाख 12 हजार 432 राशनकार्ड प्रचलित हैं। जिनमें 6 लाख 55 हजार 520 सदस्य शामिल हैं। उक्त सदस्यों में से 5 लाख 86 हजार 198 सदस्यों का ई-केवाईसी पूर्ण हो गया है। जिले में अभी भी 69 हजार 322 सदस्यों ने अपना ई-केवाईसी पूर्ण नहीं कराया है। राशनकार्डों की संख्या के आधार पर देखें तो 8 हजार 836 ऐसे राशन कार्डधारी हैं जिनके एक भी सदस्य ने ई-केवाईसी नहीं कराया है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि ऐसे राशनकार्डों की जमीनी स्तर पर जांच कराकर निरस्त करने के निर्देश प्राप्त हुए है। सभी राशनकार्ड हितग्राहियों से अपील है कि दिसम्बर, 2024 तक शेष ई-केवाईसी को पूर्ण कराकर खाद्यान्न का लाभ प्राप्त करते रहें।
Trending
- कल का मौसम : आ रहा चक्रवाती तूफान! 48 घंटे इन राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट…
- छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय
- मारकंडी नदी से शहर तक पहुंचेगा पानी, बस्तर जलप्रदाय योजना के लिए 57.71 करोड़ मंजूर
- केंद्र सरकार ने आईएएस अधिकारी डॉ. सज्जन सिंह यादव को किया जम्मू-कश्मीर का नया मुख्य सचिव नियुक्त…
- गढ़फुलझर में बाबा बिशासहे कुल कोलता समाज के वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय
- दूसरे T20I मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया साथ पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त…
- पिनाकोटा के पास सड़क निर्माण स्थल पर आग लगने से 5 लोगों की मौत…
- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ प्रवास के पश्चात रायपुर से हुईं रवाना
