राजनांदगांव 30 नवम्बर 2024। क्रेडा विभाग द्वारा संभाग स्तरीय ऊर्जा एवं जल संरक्षण विषय पर कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी में कार्यशाला का आयोजन किया गया। भारत सरकार के ऊर्जा दक्षता ब्यूरो द्वारा ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऊर्जा दक्ष पंपों के चयन संचालन, संधारण एवं सुरक्षा की जानकारी तथा नवीनतम तकनीकों को अवगत कराने के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में किसानों के साथ कृषि महाविद्यालय के विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यशाला में अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित सचिन बघेल ने कहा कि सौर ऊर्जा का उपयोग करने से न केवल ऊर्जा की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण का भी संरक्षण होगा। कार्यशाला से प्राप्त जानकारी से कृषक सौर कृषि पंप का चयन, संचालन व संधारण कर ऊर्जा एवं जल संरक्षण में अधिक दक्षता से कर सकेंगे। कार्यशाला में कोमल सिंह राजपूत एवं शक्ति केन्द्र प्रभारी गुरुशरण सिन्हा, तेज प्रकाश सिन्हा, कार्यशाला में क्रेडा जोनल कार्यालय के कार्यपालन अभियंता इन्दुभूषण साहू, जिला प्रभारी क्रेडा पूर्णिमा गुप्ता, उप अभियंता मेघराज साहू, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी डॉ. गुंजन झा एवं क्रेडा विभाग के स्टॉनऊ धीरज वर्मा, मनीष सोनवानी, दीपक सिन्हा सहित कृषक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
Trending
- छत्तीसगढ़:दिल दहला देने वाला मामला अमीर बनने के लालच में 5 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव…
- महाराष्ट्र में NCP के दोनों गुटों के विलय की चर्चा फिर तेज,समझिए NCP मर्जर की पूरी कहानी और सियासी गणित…
- छत्तीसगढ़: दिवाली मनाने गांव जा रहा था परिवार, बेकाबू होकर नदी में गिरी कार, माता-पिता और दो बच्चों की मौत…
- ट्रेन के जरिए हैदराबाद से पहुंचे 20 थर्माकोल के कार्टन में करीब 1,286 किलोग्राम संदिग्ध मांस…
- रायपुर की हवा में PM2.5 का स्तर WHO की तय सीमा से 7 गुना अधिक…
- जातीय हिंसा और बड़े पैमाने पर हुए विस्थापन के बीच मणिपुर हाई कोर्ट ने ‘जनगणना 2027’ की प्रक्रिया पर 30 अप्रैल 2027 तक लगा दी रोक…
- रिलीज होंगी 7 फिल्में11 से 15 नवंबर के बीच थिएटर में होगा बड़ा धमाका, देखें लिस्ट पूरी लिस्ट…
- भागवत बोले-1930 में RSS पर बैन लगाने की कोशिश हुई:तब इब्राहिम ने इसका विरोध किया था, किसी स्वयंसेवक ने नहीं…

