बालोद, 03 जनवरी 2025। आदिम जाति कल्याण अवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति रायपुर द्वारा संचालित एकलव्य आवासीय विद्यालयों में शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 15 जनवरी 2025 तक आॅनलाइन आवेदन आमंत्रित की गई है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आॅनलाईन पंजीयन की पूर्व तिथि 31 दिसंबर 2024 निर्धारित की गई थी। जिसकी तिथि में वृद्धि करते हुए अब आॅनलाईन पंजीयन की तिथि 15 जनवरी 2025 निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डौण्डी में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु नियमावली एवं प्रवेश नीति का अवलोकन एवं प्रवेश पत्र की जानकारी वेबसाईट एकलव्य डाॅट सीजी डाॅट एनआईसी डाॅट इन पर किया जा सकता है।
Trending
- ममता को बायो में Ex-CM मंजूर नहीं, शुभेंदु अधिकारी के सीएम बनते ही दिया नया परिचय
- रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
- सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
- सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
- आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
- बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
- शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
- भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल
