मुंबई. कारों में यात्रियों की जान बचाने के लिए एयरबैग लगाए जाते हैं. लेकिन नवी मुंबई में इसी सेफ्टी एयरबैग ने 6 साल के बच्चे की जान ले ली. दरअसल, यहां दो कारों की टक्कर के बाद एयरबैग खुलने से छह वर्षीय बच्चे की गर्दन पर झटका लग गया. जिससे उसे चोट लग गई और मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक वाशी सेक्टर 15 में रहने वाले मावजी अरेठिया अपने बेटे हर्ष और दो भतीजों को लेकर रात 11 बजे टहलने निकले थे. जब वह वैगन आर कार में जा रहे थे, तभी उन्होंने हर्ष को बगल की सीट पर बिठा दिया. इसी दौरान कोपरखैरणे जाते समय ब्लू डायमंड चौक पर एक अन्य कार ने सामने से वैगनर कार को टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी तेज थी कि अजेठिया की कार के आगे के दोनों एयरबैग खुल गए.जिससे आगे की सीट पर बैठे हर्ष की गर्दन पर एयरबैग का जोर से झटका लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
इस घटना के बाद बच्चों को आगे की सीट पर बैठाने को लेकर सवाल भी खड़े हो गए हैं. क्योंकि आयु कम होने के कारण बच्चे का कद छोटा होता है. ऐसे में जब एयरबैग खुलता है तो छाती पर लगने के बजाय गर्दन पर लग जाता है. हर्ष मामले में भी यही हुआ और उसकी जान चली गई.
पूरे मामले को लेकर कार विशेषज्ञ इर्शाद सिद्दीकी का कहना है कि भारत में बच्चों के आगे की सीट पर बैठने को लेकर कोई कानून नहीं है. लेकिन विदेशों में बच्चों के कार में आगे बैठने पर रोक है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों को सीट बेल्ट लग जाए, उन्हें ही आगे बैठाना चाहिए.
Trending
- “सेवा_संकल्प_अभियान”
- जल संरक्षण से जनभागीदारी तक, मल्हनिया जलाशय में गूंजा सेवा का संकल्प
- सेवा संकल्प अभियान में बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति से गूंजा विकसित भारत का संदेश
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र
- अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण
- महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण

