Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
    • अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
    • डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
    • जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
    • सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
    • वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
    • इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
    • पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»कर्मचारियों के लिए आयोजित कलेक्टर का पहला जनदर्शन
    छत्तीसगढ़

    कर्मचारियों के लिए आयोजित कलेक्टर का पहला जनदर्शन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 4, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर, 4 दिसम्बर 2024/कलेक्टर अवनीश शरण ने अधिकारी-कर्मचारियों के लिए अलग से जनदर्शन लगाकर उनकी समस्याएं सुनी। पहली जनदर्शन में तीन दर्जन से ज्यादा लोगों ने कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताई। कर्मचारियों ने व्यक्तिगत के अलावा सामूहिक समस्याएं भी कलेक्टर के समक्ष रखीं। कलेक्टर ने एक-एक कर सबकी समस्याएं इत्मीनान से सुनी और उनका समाधान किया। समस्याओं के निदान को लेकर कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से सीधे फोन पर चर्चा कर निराकरण के निर्देश दिए। कुछ गंभीर किस्म की समस्याओं को टीएल पंजी में दर्ज कर निदान करने के लिए अधिकारियों को समय-सीमा दी। आदिवासी विभाग के कुछ माह पूर्व निलंबित छात्रावास अधीक्षक प्रफुल्ल शर्मा को चेतावनी देकर निलंबन से बहाल करने के निर्देश दिए। लगभग 9 माह पहले छात्रावास के निरीक्षण के दौरान लापरवाही बरतने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया था।
    जनदर्शन में प्रमुख रूप से आज आवास आवंटन, निलंबन से बहाली, पद के अनुरूप काम नहीं मिलना, सेवानिवृत्ति के बाद भी पेंशन एवं ग्रेेज्यूटी नहीं मिलना, अधिकारियों द्वारा मानसिक प्रताड़ना, चिकित्सा प्रतिपूर्ति का भुगतान, पेंशन निर्धारण, कम्प्यूटर ऑपरेटरों की पदोन्नति चेनल निर्धारण, कम्प्यूटर दक्षता के लिए परीक्षा का आयोजन, नियमित रूप से मानदेय प्रदाय, संलग्नीकरण आदि शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आई। कुछ कर्मचारियों ने अपने गृह जिले में सामना कर रहे मुसीबतें भी कलेक्टर को बताई। रायगढ़ जिले के खरसियां निवासी भवानी शंकर राठौर ने बताया कि नगरपालिका खरसिया द्वारा उनके खेत के सामने गोठान निर्माण किया गया है। जिससे उनके खेत तक पहुंच नहीं पा रहे हैं। श्री राठौर वर्तमान में कोटा विकासखण्ड में शिक्षक हैं।
    जनदर्शन आयोजित कर अधिकारी कर्मचारियों की समस्याएं सुनने के लिए फेडरेशन ने कलेक्टर को धन्यवाद दिया है। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का एक प्रतिनिधि मण्डल डॉ. बीपी सोनी के नेतृत्व में उनकसे मुलाकात कर गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप कर्मचारियों के लिए पृथक जनदर्शन आयोजित कर समस्याएं सुनने के लिए कलेक्टर को बधाई दी। उन्होंने अन्य जिलों में भी बिलासपुर की तरह कर्मचारियों के लिए अलग से जनदर्शन आयोजित करने के निर्देश देने की मांग मुख्यमंत्री से की है। उन्होंने कहा कि इससे जायज मांगे कलेक्टर तक पहुंच पाएंगी और उनका निराकरण होगा और राज्य शासन की कर्मचारी हितैशी छबि उभरेगी। उनकी समस्याओं का निदान होने से कर्मचारी मन लगाकर अपना दायित्व निभा सकंेगे। प्रतिनिधि मण्डल में किशोर शर्मा, डॉ0 मनहर, रामकुमार यादव, अजीत नावी, शब्बीर खान,उमेश कश्यप, रमेश द्विवेदी, अशोक क्षत्री, अशोक ब्रम्हभट्ट आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ

    August 4, 2026

    इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण

    August 4, 2026

    खेल अधोसंरचना की मजबूती और खेलों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.