बालोद, 16 जनवरी 2025। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने नगरीय निकाय आम निर्वाचन के अंतर्गत संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष में पहुँचकर वहाँ चल रहे ईव्हीएम के फस्र्ट लेवल चेकिंग के कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने एफएलसी कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों से कार्य के प्रगति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को एफएलसी के कार्य को निर्धारित समयावधि तक विशेष सावधानी के साथ त्रुटिरहित ढंग से पूरा करने के निर्देश भी दिए। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार जिले में ईव्हीएम के एफएलसी का कार्य 13 से 16 जनवरी तक संपन्न किया जाना है। इस दौरान एफएलसी कार्य के देखरेख हेतु नियुक्त भारत निर्वाचन आयोग के इंजीनियर के अलावा एफएलसी के सहायक नोडल अधिकारी एवं नायब तहसीलदार मुकेश गजेंद्र सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Trending
- थलपति विजय ने कॉमनवेल्थ में पदक जीतने वाले तमिलनाडु के एथलीटों को किया सम्मानित
- मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सौर ऊर्जा क्रांति से बदल रही प्रदेश की तस्वीर
- असम में हाई अलर्ट पर 14 जिले, अब तक 95 मौतें, ट्रैक्टर से CM सरमा-नड्डा ने देखे हालात
- शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का करें समयबद्ध क्रियान्वयन , प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले शासन की योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
- निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों को मंडल की बैठक में मिली स्वीकृति
- विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव के लिए पोषण एवं बाल कल्याण पर राज्य नीति आयोग–यूनिसेफ का मंथन
- सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालु भारत गौरव ट्रेन से रामलला एवं बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए रवाना

