बिलासपुर,18 जनवरी/कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं का तेजी से निराकरण हो रहा है। उनके द्वारा कर्मचारियों के लिए अलग से मंगलवार को साप्ताहिक जनदर्शन भी लगाया जाता है। इस क्रम में लंबे अरसे बाद जिला स्तरीय संयुक्त परामर्श दात्री समिति की बैठक अपर कलेक्टर आरए कुरुवंशी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। संयुक्त कलेक्टर और जिला कार्यालय की स्थापना शाखा के प्रभारी एसएस दुबे भी इस अवसर पर उपस्थित थे। जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में आयोजित इस बैठक में मान्यता प्राप्त अधिकारी कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में उपस्थित संघों के द्वारा सौंपे गए विभिन्न एजेण्डों पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में सार्थक चर्चा की गयी। जिसमें प्रमुख रूप से विभिन्न विभागों में समयबद्ध पदोन्नति, क्रमोन्नति, समयमान-वेतनमान, सर्विस बुक,जीपीएफ पासबुक का नियमित सत्यापन, अद्यतन प्रविष्टि एवं द्वितीय प्रति प्रदाय, सेवा पुस्तिका में अनिवार्य नॉमिनी अपडेशन, सेवानिवृत्ति एवं अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का समयसीमा में निराकरण, प्रत्येक तिमाही में सभी कार्यालयों द्वारा परामर्शदात्री बैठक का आयोजन, सभी कार्यालयों में कर्मचारियों का तीन वर्ष में शाखा परिवर्तन, पुराना कम्पोजिट बिल्डिंग परिसर में पार्किंग,प्रवेश द्वार निर्माण, मरम्मत व सुधार एवं फेडरेशन हेतु कम्पोजिट बिल्डिंग में कक्ष आबंटन इत्यादि बिन्दुओं पर कार्यवाही हेतु सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये।
Trending
- ममता को बायो में Ex-CM मंजूर नहीं, शुभेंदु अधिकारी के सीएम बनते ही दिया नया परिचय
- रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
- सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
- सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
- आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
- बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
- शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
- भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल

