गरियाबंद 11 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के संवेदनशील पहल से ग्राम देवरी की रहने वाली युशिका साहू एवं गीतिका साहू को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित प्रवर्तकता कार्यक्रम (स्पॉन्सरशिप ) योजना का लाभ मिल गया है। इस योजना के तहत दोनों असहाय बालिकाओं के प्राप्त आवेदन का त्वरित निराकरण किया गया। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला बाल संरक्षण अधिकारी अनिल द्विवेदी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त दोनों बालिकाओं का गृह अध्ययन जांच कराकर प्रवर्तकता (स्पान्सरशीप) समिति के समक्ष प्रस्तुत कराने पर समति द्वारा स्वीकृति प्रदान किया गया। उक्त दोनों बालिकाओं को स्पान्सरशीप योजना के प्रावधानित राशि प्रतिमाह चार हजार रूपये मिलेंगे। इससे दोनों बालिकाओं के स्वयं के देखभाल एवं आगे की पढ़ाई में सहुलियत होगी। साथ ही आर्थिक रूप से भी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री अग्रवाल के नेतृत्व में जिले के अनाथ एवं असहाय बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ दिलाया जा रहा है। जिससे बच्चों को गरीबी स्थिति में गुजर-बसर करने से मुक्ति मिल रही है।
Trending
- अगले हफ्ते पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच फिर शुरू होगी सीधी बातचीत
- 12 अगस्त 2026 को बेहद दुर्लभ खगोलीय घटना, चंद्रमा पूरी तरह सूर्य को ढक लेगा, छा जाएगा अंधेरा
- “बंगाल अब आजाद हो गया”, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने ममता बनर्जी के खिलाफ बोला हमला
- शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के सीएम, दिलीप घोष समेत 5 नेता भी मंत्री बनाए गए
- गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
- कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
- निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
- शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
