गरियाबंद 24 जनवरी 2025/ राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी के उपलक्ष्य में कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज अधिकारी – कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ घासीराम मरकाम सहित संयुक्त जिला कार्यालय के अधिकारी -कर्मचारी मौजूद रहे। भारत निर्वाचन आयोग का गठन 25 जनवरी, 1950 को होने के कारण इस दिवस को हर वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह के रूप में मनाया जाता है। 25 जनवरी को अवकाश होने के कारण 24 जनवरी को मतदाता दिवस की शपथ ली गई। कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रातः 11 बजे अधिकारी-कर्मचारियों ने मतदाता दिवस की शपथ लेते हुए कहा कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
Trending
- थलपति विजय ने कॉमनवेल्थ में पदक जीतने वाले तमिलनाडु के एथलीटों को किया सम्मानित
- मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सौर ऊर्जा क्रांति से बदल रही प्रदेश की तस्वीर
- असम में हाई अलर्ट पर 14 जिले, अब तक 95 मौतें, ट्रैक्टर से CM सरमा-नड्डा ने देखे हालात
- शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का करें समयबद्ध क्रियान्वयन , प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले शासन की योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
- निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों को मंडल की बैठक में मिली स्वीकृति
- विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव के लिए पोषण एवं बाल कल्याण पर राज्य नीति आयोग–यूनिसेफ का मंथन
- सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालु भारत गौरव ट्रेन से रामलला एवं बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए रवाना
