रायपुर 03 दिसंबर 2024। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह आज एसडीएम, जनपद और तहसील कार्यालयों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने जनपद कार्यालय के निरीक्षण के दौरान मनरेगा शाखा, खनिज शाखा, निर्माण शाखा और प्रधामंत्री आवास शाखा के पंजी का निरीक्षण किया और अद्यतन रखने के निर्देश दिए। कार्यालय में आए हुए प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों से मुलाकात की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन्हें नियमानुसार योजना का लाभ दिया जाए। तहसील और एसडीएम कार्यालय निरीक्षण के दौरान कोर्ट में गए और पुराने प्रकरणों की जानकारी लेते हुए समय पर निराकरण करने कहा। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विश्वदीप, सीएमएचओ मिथिलेश चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी विजय खंडेलवाल, एसडीएम पुष्पेन्द्र शर्मा, तहसीलदार सीता शुक्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Trending
- “सेवा_संकल्प_अभियान”
- जल संरक्षण से जनभागीदारी तक, मल्हनिया जलाशय में गूंजा सेवा का संकल्प
- सेवा संकल्प अभियान में बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति से गूंजा विकसित भारत का संदेश
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र
- अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण
- छत्तीसगढ़ शासकीय भर्तियों को लेकर बड़ा फैसला: भूतपूर्व सैनिकों के रिक्त पदों पर अब मिल सकेगी गैर-भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति
- मुबंई में डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से 1 करोड़ 12 लाख की ठगी, 6 अरेस्ट

