रायपुर 03 दिसंबर 2024। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आज आरंग के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अस्पताल के प्रसुति कक्ष में भर्ती महिला से मुलाकात की और मिल रही सुविधाओं और शासन की योजनाओं की जानकारी ली। कलेक्टर दवा कक्ष में गए और एक्सपायरी दवाओं की जानकारी लेते हुए कहा कि दवाओं की रख रखाव उचित ढंग से की जाए। कलेक्टर अन्य कक्षों में भी भर्ती मरीजों से मुलाकात की और वहां घरेलू हिंसा से घायल हुई महिला से बातचीत की और कहा कि पुलिस विभाग ऐसे मामलों पर तत्काल कार्रवाई करें, ताकि पीड़ित पक्ष को न्याय मिले। वहां उपस्थित पुलिस विभाग के अधिकारियों ने महिला के पति पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना भेजा। उन्होंने भर्ती बालक मोक्क्ष साहू का हाल चाल जाना और बालक के पालक से कहा कि बच्चे के खान-पान का विशेष ध्यान रखें ताकि उसकी रिकवरी जल्दी हो और अपने सामने ही बच्चे का आयुष्मान कार्ड बनवाया और कहा कि ऐसी योजनाओं का विशेष रूप से लाभ लें।। कलेक्टर ने हॉस्पिटल में साफ सफाई रखने के निर्देश दिए और कहा कि चिकित्सक तथा अन्य स्टॉफ अस्पताल में आने वाले आगंतुकों को नशे से दूर रखने के लिए प्रेरित करें। कलेक्टर ने उसी समय अस्पताल के भीतर एक व्यक्ति को गुटखा खाते पाए जाने पर उस पर तत्काल जुर्माने लगाने निर्देश दिए और नशा ना करने के लिए समझाइश भी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विश्वदीप, सीएमएचओ मिथिलेश चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी विजय खंडेलवाल, एसडीएम पुष्पेन्द्र शर्मा, तहसीलदार सीता शुक्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Trending
- “सेवा_संकल्प_अभियान”
- जल संरक्षण से जनभागीदारी तक, मल्हनिया जलाशय में गूंजा सेवा का संकल्प
- सेवा संकल्प अभियान में बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति से गूंजा विकसित भारत का संदेश
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र
- अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण
- छत्तीसगढ़ शासकीय भर्तियों को लेकर बड़ा फैसला: भूतपूर्व सैनिकों के रिक्त पदों पर अब मिल सकेगी गैर-भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति
- मुबंई में डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से 1 करोड़ 12 लाख की ठगी, 6 अरेस्ट

