बिलासपुर, 18 दिसंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर यहां जिला कार्यालय परिसर में विकास आधारित फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है। कलेक्टर अवनीश शरण ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। गत एक बरस में हुए विकास कार्यों को सुन्दर छायाचित्र के जरिए प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में राज्य के साथ साथ स्थानीय उपलब्धियों पर ज्यादा फोकस किया गया है। बड़ी संख्या में लोग इसका अवलोकन कर जानकारी ले रहे हैं। जनसंपर्क विभाग द्वारा उन्हें राज्य शासन की मासिक पत्रिका जनमन और अन्य सामग्री भी वितरित की जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री जनमन योजना, शहर में खेल सुविधाओं का विकास, कृषक उन्नति योजना, रामलला दर्शन योजना, एक पेड़ मां के नाम सहित दर्जनों योजनाओं के सुंदर फोटो देखने को मिल रहा है। प्रदर्शनी का आयोजन जनसंपर्क विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से किया गया है। प्रदर्शनी एक सप्ताह तक चलेगी।
Trending
- चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
- तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
- विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
- भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
- बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
- सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
- मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
- फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ

