गरियाबंद 13 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शिक्षा विभाग, मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना, 2024-25 अंतर्गत स्वीकृत लघु मरम्मत, लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित एवं स्वीकृत निर्माण कार्य, पूर्ण एवं अपूर्ण, अप्रारंभ, समग्र शिक्षा, जाति प्रमाण पत्र, अपार आई-डी सहित अन्य विषयों पर अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यो की समीक्षा की। मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्य एवं पूर्ण – अपूर्ण की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए कहा कि निर्माण कार्यो को समयावधि पर पूर्ण करें। जिन निर्माण कार्यो को ठेकादार द्वारा गड़बड़ी या अनिमितता की जा रही है ऐसे ठेकेदारों को नोटिस जारी कर सख्ती के साथ कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यो में किसी भी प्रकार की लापारवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी। बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्यो के निरीक्षण के लिए एक जिला स्तरीय टीम गठित करें। साथ ही निर्माण कार्य के वास्तविक प्रगति कार्य का फोटोग्राफ्स उपलब्ध कराये। उन्होंने सभी स्कूलों में रंगाई-पोताई, साफ-सफाई एवं मरम्मत कराने के निर्देश दिये। जिससे की स्कूलों का माहौल बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों मे किसी विषय के शिक्षक नहीं है ऐसे स्कूलों में विद्यार्थियों को ऑनलाईन क्लास की व्यवस्था कराएं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर नवीन भगत, जिला शिक्षा अधिकारी एके सारस्वत, सांख्यिकी विभाग के उप संचालक ओपी देशमुख सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Trending
- AC रिमोट के इस बटन को करते हैं न करें नजरअंदाज, यही बचाता है बिजली बिल
- राजस्थान रॉयल्स-गुजरात टाइटंस में प्लेऑफ को दावा मजबूत करने की जंग…
- मासिक कृष्ण जन्माष्टमी आज, पीछे छिपा आध्यात्मिक विज्ञान
- सत्ता, स्वार्थ और दलबदल का दौर…
- छत्तीसगढ़ी जायका: सेहत और स्वाद से भरपूर ‘दाल फरा’, जानें इसे बनाने की पारंपरिक विधि
- हाल ही में चुनाव प्रचार के दौरान सड़क पर बैठकर सब्जी बेचते दिखे थे अब बन चुके हैं बंगाल में मंत्री, जानें कौन हैं खुदीराम टुडू
- राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटना अधिवक्ता पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर…
- बुंदेली लोकगीत गायिका लाड़कुंवर कुशवाहा उर्फ लवली की निर्मम हत्या,हाथ-पैर काटकर जलाया…

