बालोद, 04 जनवरी 2025। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने गुरूवार 02 जनवरी को डौण्डी विकासखण्ड के प्रवास के दौरान छिंदगांव में मक्का फसल एवं पटेली में एनीकट का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम छिंदगांव में किसानों से मक्का फसल के उत्पादन के संबंध में चर्चा की। इस दौरान किसानों ने फसल उत्पादन के समय आने वाली समस्याओं से अवगत कराया। जिसमें उन्होंने मक्का बेचने हेतु सोसायटी नही होने की समस्या, उड़द, मक्का बीज की उपलब्धता की समस्या को बताया। किसानों ने प्रतिएकड़ मक्का का उपज 25-30 क्ंिवटल उत्पादन होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 10 एकड़ में ’पापकार्न’ हेतु कच्चा मक्का बीज विक्रय हेतु फसल तैयार किया गया है। किसानों ने बताया कि धान के बदले मक्का उत्पादन से कम पानी में अच्छी फसल की पैदावार हो जाती है। उन्होंने बताया कि 70-75 एकड़ में 50-60 किसानों ने मक्का उगाया है। इस तरह अन्य किसान भी मक्का उत्पादन के लिए प्रेरित हो रहे है। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों कोे किसानों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध कराने एवं उनके समस्याओं के समाधान का उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डौण्डी विकासखण्ड के प्रवास के दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने ग्राम पटेली में स्थित नदी पर बने एनीकट का निरीक्षण किया। उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि पटेली एनीकट के निर्माण होेन से किसानों को सिंचाई पर्याप्त पानी उपलब्ध हो पा रहा है। इसके साथ भूमिगत जल स्तर में भी वृद्धि हुई है। इस अवसर पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपानल अधिकारी डीडी मण्डले सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल

