बालोद, 04 दिसम्बर 2024। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष में आयोजित जनदर्शन मंे पहुँचे लोगों से मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर जनदर्शन में पहुँचे लोगों के समस्याओं के समुचित निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर अजय किशोर लकरा ने भी जनदर्शन में पहुँचे लोगोें से मुलाकत कर उनके मांगों एवं समस्याओं को सुना।
जनदर्शन में आज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के अन्नुटोला निवासी गणेश राम कुमेटी ने अपने धान फसल की खरही जलने पर क्षति पूर्ति राशि दिलाने तथा डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम भर्रीटोला निवासी राम सिंह ने अपने जमीन के खाता विभाजन करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। इसी तरह डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम खड़बत्तर निवासी कमलेश प्रसाद ने व्यवसाय हेतु ऋण प्रदान करने, रेंगाडबरी निवासी संगीता निषाद ने राशन कार्ड बनाने, ग्राम टेकापार के ग्रामीणों ने घास जमीन से अतिक्रमण हटाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। इसके अलावा जनदर्शन में आज जिले के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में पहुँचे लोगों ने कलेक्टर श्री चन्द्रवाल एवं अधिकारियों से मुलाकात कर अपने मांगों एवं समस्याओं के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया।
Trending
- “सेवा_संकल्प_अभियान”
- जल संरक्षण से जनभागीदारी तक, मल्हनिया जलाशय में गूंजा सेवा का संकल्प
- सेवा संकल्प अभियान में बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति से गूंजा विकसित भारत का संदेश
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र
- अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण
- छत्तीसगढ़ शासकीय भर्तियों को लेकर बड़ा फैसला: भूतपूर्व सैनिकों के रिक्त पदों पर अब मिल सकेगी गैर-भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति
- मुबंई में डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से 1 करोड़ 12 लाख की ठगी, 6 अरेस्ट

