पानी के बहाव को रोकने के लिए तत्काल गेट लगाने के दिए निर्देश
बालोद, 10 जनवरी 2025। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम परसोदा पहुँचकर सेमरिया नाला में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजागार गारंटी योजना अंतर्गत नवनिर्मित स्टाप डेम कम रपटा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने मौके पर उपस्थित महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजागार गारंटी योजना के सहायक परियोजना अधिकारी ओमप्रकाश साहू से इस स्टाप डेम कम रपटा से परसोदा गांव को मिलने वाली सिंचाई एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। सहायक परियोजना अधिकारी श्री साहू ने बताया कि इस स्टाप डेम कम रपटा के निर्माण होने से ग्राम परसोदा के लगभग 100 किसानों को सिंचाई हेतु पानी मिल रहा है। इसके अलावा गांव के किसानों को अपने खेतों तक बिना किसी अवरोध के आवागमन की सुविधा मिल रही है। श्री चन्द्रवाल ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के अधिकारियों को इस स्टाप डेम कम रपटा में पानी के बहाव को रोकने हेतु तत्काल गेट लगाने के भी निर्देश दिए।
Trending
- ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
- अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
- पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
- 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
- ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
- दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
- “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
- सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल
