राजनांदगांव 04 जनवरी 2025। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज 3 जनवरी 2025 को प्रशासक नगर पालिक निगम राजनांदगांव का कार्यभार ग्रहण किया। छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम के तहत नगर पालिक निगमों में निर्वाचित परिषद का कार्यकाल समाप्त होने पर राज्य शासन द्वारा कलेक्टर संजय अग्रवाल को नगर पालिक निगम राजनांदगांव का प्रशासक नियुक्त किया गया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात नगर पालिक निगम में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शहर हमारा है और इसके लिए हमें बेहतरीन कार्य करना है। उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए स्वच्छता, सड़क, बिजली, पेयजल सहित अन्य निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। उन्होंने नगर निगम राजनांदगांव के अधिकारियों को आने वाली गर्मी को ध्यान में रखते हुए पेयजल आपूर्ति के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ तेजी से पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों को बेहतर कार्य करने कहा। इस अवसर पर उपायुक्त नगर पालिक निगम मोबिन अली, कार्यपालन अभियंता संजय वर्मा, सहायक अभियंता प्रणय मेश्राम सहित नगर निगम राजनांदगांव के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Trending
- छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण ने किया किसान सम्मेलन का आयोजन
- श्री आर. वेंकटेश्वरलु ने संभाला एनएचएआई रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी का पदभार
- छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: सैनिकों और उनके परिवारों को स्टाम्प शुल्क में 25% की राहत
- छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर शुल्क में 50% की भारी कटौती
- मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल
- मोर गांव – मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
