रायपुर 11 जनवरी 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई सड़कों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण करने और मरम्मत कार्य करने के निर्देश दिए है। इसी पर कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कलेक्टोरेट स्थित रेडक्राॅस सभाकक्ष में सभी निर्माण एजेंसियों की बैठक ली। कलेक्टर ने निर्माण कार्याें की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने राजधानी मुख्य मार्गाें एवं ब्रिजों की सड़कों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण करने एवं निर्माण के पश्चात जांच कर भुगतान करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने सड़कों के निर्माण गुणवत्तापूर्ण नहीं होने पर सख्ती के साथ कार्रवाई की बात कहीं और सभी निर्माण एवं मरम्मत कार्य को गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि दिसंबर 2024 तक के पूर्व कार्याें को पूर्ण करने के निर्देश दिए है। साथ ही निर्माण एजेंसी को कार्याें उपरांत तत्काल राशि भुगतान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि सभी निर्माण कार्याें में लेटलतीफी नहीं होनी चाहिए। बिना कोई लेटलतीफी के कार्रवाई शुरू की।
समीक्षा के दौरान कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि शासकीय भवनों के निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। भवनों के निर्माण के बाद रंगाई एवं पुताई के कार्य भी किया जाएं और साफ-सफाई भी निरंतर की जाएं। कलेक्टर ने कहा कि निर्माण कार्याें की प्रगति की रिपोर्ट 10 दिनों के भीतर भेजी जाएं। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप उपस्थित थे।
Trending
- नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
- अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
- डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
- जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
- सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
- वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
- इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
- पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही

