राजनांदगांव 22 जनवरी 2025। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शिशु मातृत्व भवन जिला चिकित्सालय बसंतपुर में बच्चों को विटामिन ए की अनपूरक दवा पिलाकर शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ किया गया। उन्होंने शिशु संरक्षण माह के दौरान जिले के 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को टीकाकरण सत्र एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के बौद्धिक एवं मानसिक विकास के लिए विटामिन ए एवं आईएफए का सिरप पिलाने पालकों से अपील की है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न ने बताया कि विटामिन ए के सेवन से शरीर में रोगों से लडऩे की क्षमता में वृद्धि होती है। आंखों की परत यानी कार्निया सुरक्षित होती है, इससे बाल मृत्यु दर में कमी, दस्त, खसरा एवं आंखों के रोग रतौधी और कुपोषण से बचाव होता है। शिशु संरक्षण माह के दौरान जिले में बच्चों को मंगलवार एवं शुक्रवार को विशेष टीकाकरण सत्र कर आईएफए एवं विटामिन ए की सिरप पिलायी जायेगी। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. यूएस चंद्रवंशी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास गुरूपीत कौर, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीएल तुलावी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक संदीप ताम्रकार, आरएमएनसीएच ए सलाहकार डॉ. स्नेहा जैन, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री पूजा मेश्राम एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
Trending
- छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण ने किया किसान सम्मेलन का आयोजन
- श्री आर. वेंकटेश्वरलु ने संभाला एनएचएआई रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी का पदभार
- छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: सैनिकों और उनके परिवारों को स्टाम्प शुल्क में 25% की राहत
- छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर शुल्क में 50% की भारी कटौती
- मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल
- मोर गांव – मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी

