बिलासपुर, 29 नवंबर 2024/कलेक्टर अवनीश शरण ने आज सिम्स अस्पताल का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने बचे हुए निर्माण कार्यो की गति में तेजी ला कर उन्हें तत्परता से पूरा करने के निर्देश दिए। विभिन्न वार्डो का दौरा कर इलाज कराने आए मरीजों से मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सिम्स के डीन डॉ. रमनेश मूर्ति और अस्पताल अधीक्षक डॉ. लखन सिंह सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर ने सबसे पहले दवा वितरण केंद्र का जायजा लिया। रैंप के पास बन रहे दो नए लिफ्ट के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। विभिन्न वार्डो में पहुंचकर मरीजों से मुलाकात की। अस्पताल में मिल रहे भोजन, इलाज और दवाईयों की जानकारी ली। मेल एवं फीमेल वार्ड में मरीजों से मुलाकात कर मिल रहे खाने की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। मरीजों ने भोजन की गुणवत्ता पर संतुष्टि जाहिर की। तिफरा से आई श्रीमती सुष्मिता डोंगरे से मिल रहे इलाज के बारे में पूछा। उन्होंने बताया कि बेहतर इलाज मिल रहा है। पामगढ़ से आई श्रीमती वेदमती जोशी ने भी व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जाहिर की। इमलीपारा के श्री अब्दुल रहीम ने बताया कि बेहतर इलाज की सुविधा मिल रही है।
कलेक्टर ने त्वचा रोग ओपीडी ,लेबर वार्ड, आपातकालीन वार्ड, गार्डन, ट्रायज (आपातकालीन सेवा कक्ष), किचन शेड, बर्न वार्ड, सर्जिकल वार्ड, पार्किंग आदि का निरीक्षण किया। अस्पताल में नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए।
Trending
- आत्मसमर्पित 95 नक्सलियों को 1.40 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि
- अबूझमाड़ के दुर्गम अंचलों तक पहुँची ‘सुशासन एक्सप्रेस’
- मुस्कुराता बस्तर कार्यशाला में बच्चों की कला ने बिखेरे रंग
- हाथीदांत तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई,वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
- मछली बीज उत्पादन से किसान रयतु राम ने लिखी सफलता की नई कहानी
- जीआई टैग: वैश्विक ब्रांडों में पारंपरिक संपदा की वृद्धि
- Jammu में 7 संदिग्ध, सुरक्षाबलों ने शुरू किया Search Operation
- ASI ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, महकमे में हड़कंप

