Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अगले हफ्ते पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच फिर शुरू होगी सीधी बातचीत
    • 12 अगस्त 2026 को बेहद दुर्लभ खगोलीय घटना, चंद्रमा पूरी तरह सूर्य को ढक लेगा, छा जाएगा अंधेरा
    • “बंगाल अब आजाद हो गया”, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने ममता बनर्जी के खिलाफ बोला हमला
    • शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के सीएम, दिलीप घोष समेत 5 नेता भी मंत्री बनाए गए
    • गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
    • कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
    • निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
    • शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»कलेक्टर से यूनिसेफ इंडिया के प्रतिनिधिमण्डल ने की सौजन्य भेंट
    छत्तीसगढ़

    कलेक्टर से यूनिसेफ इंडिया के प्रतिनिधिमण्डल ने की सौजन्य भेंट

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 12, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजनांदगांव 12 दिसम्बर 2024। कलेक्टर संजय अग्रवाल से कलेक्टोरेट सभाकक्ष में यूनिसेफ इंडिया के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधिमण्डल में डिप्टी रिप्रेजेंटेटिव ऑपरेशन्स शारदा थापालिया एवं सीएफओ विलियम हनलॉन जूनियर शामिल थे। कलेक्टर ने प्रतिनिधिमण्डल को बताया कि जिले में यूनिसेफ के सहयोग से सामाजिक व्यवहार परिवर्तन के विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। युवोदय कार्यक्रमों ने युवाओं को सामाजिक बदलाव लाने में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने हेतु सशक्त बनाया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने कहा कि पोट्ठ लईका पहल कार्यक्रम सामुदायिक भागीदारी और नवीन तरीकों के माध्यम से बच्चों के पोषण स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आए हैं। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत गांव को ओडीएफ प्लस बनाया जा रहा है। यूनिसेफ के तकनीकी मार्गदर्शन और सहयोग ने इन कार्यक्रमों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
    उल्लेखनीय है कि जिले में चल रहे विकास कार्यक्रमों की समीक्षा एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से यूनिसेफ इंडिया के प्रतिनिधिमण्डल द्वारा जिले में चलाए जा रहे युवोदय जैसे प्रमुख कार्यक्रमों से जुड़े स्वयंसेवकों के साथ संवाद किया गया। जिले में युवोदय द्वारा बाल विवाह, किशोर पोषण और शिक्षा में अभिभावक सहभागिता जैसे मुद्दों पर कार्य किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त यूनिसेफ इंडिया के प्रतिनिधिमण्डल ने स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों में कुपोषण को दूर करने के लिए चलाए जा रहे पोट्ठ लाइका पहल के सत्र में भाग लिया। श्रीमती थापालिया ने जिले में बच्चों के लिए चलाए जा रहे अभियान तथा उपलब्धियों और प्रयासों की सराहना की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल

    May 8, 2026

    बिजली सप्लाई को बेहतर बनाने नई तकनीकों का करें उपयोग-अधिकारी से लाइनमेन तक हों एआई तकनीक से लैस

    May 8, 2026

    अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 10 मई को; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि

    May 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.