राजनांदगांव 30 नवम्बर 2024। नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (भारत सरकार का उपक्रम) द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में कृषि विज्ञान केन्द्र की प्रमुख गुंजन झा ने किसानों को तिलहन फसलों में सल्फर के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने फसलों को कीटों से बचाव के लिए नीम तेल के उपयोग, उर्वरक प्रबंधन, उद्यानिकी फसलों से सम्बंधित समस्याओं का निराकरण एवं जैविक कृषि के बारे में बताया। नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रबंधक एस के भगत द्वारा पीएसबी कल्चर के बारे में और फसलों में संतुलित खाद उपयोग करने की जानकारी दी। मृदा वैज्ञानिक अंजलि घृतलहरे ने किसानों को प्राकृतिक खेती में उपयोग होने वाले अवयव बनाने की विधि के बारे में बताया। डॉ. नूतन रामटेके ने पशुओं में होने वाले लंपी स्कीन रोग के निदान के बारे में जानकारी दी। डॉ. अतुल डांगे ने प्रधानमंत्री खाद्य प्रसंस्करण उद्ययन (पीएफएमई), कृषि यंत्रों का परिचालन एवं रख-रखाव के बारे में बताया। नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड के जिला प्रभारी श्री सत्यजित मोहंती द्वारा बेंटोनाइट सल्फर पैकेट एवं बायो फर्टिलाईजर का नि:शुल्क वितरण कर उपस्थित कृषकों का आभार व्यक्त किया।
Trending
- रायपुर-मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों की उच्च स्तरीय बैठक ली
- कुंभ समेत 5 राशियों पर चल रही शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या, सूर्य ग्रहण में रहें सावधान!
- देशभक्ति से ओतप्रोत अप्रतिम उत्साह के साथ निकली तिरंगा यात्रा, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव हुए शामिल
- 24 साल तानाशाह रहे सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद को मौत की सजा…
- राजनांदगांव को 43 करोड़ 61 लाख 26 हजार रूपए के विकास कार्यों की सौगात
- युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव
- छत्तीसगढ़ को ‘GeM सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड’, शासकीय खरीदी दोगुनी होकर ₹3,935 करोड़ पहुंची
- औषधीय पौधों की खेती से किसानों को मिलेगा आर्थिक संबल,छत्तीसगढ़ शासन की योजना के तहत 54.36 लाख रुपए की अग्रिम प्रोत्साहन राशि का होगा वितरण

