बिलासपुर, 21 दिसंबर/कुख्यात बदमाश रंजन गर्ग ने शहर से लगे मस्तूरी नेशनल हाइवे के पास एक एकड़ सरकारी बेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जा कर फार्म हाउस बना लिया है, जिस पर शुक्रवार को प्रशासन बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया । रंजन गर्ग मर्डर भी कर चुका है। बता दें कि स्थानीय लोगों ने इस अवैध कब्जे की शिकायत की थी, जिसे कलेक्टर ने गंभीरता से लेते हुए राजस्व और पुलिस अफसरों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, आदतन अपराधी रंजन गर्ग ने शहर से लगे मस्तूरी नेशनल हाईवे के ग्राम पंचायत ढेका पंचायत की अरपा नदी किनारे स्थित करीब एक एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है, जिसमें उसने फार्म हाउस बनाया है।
ग्राम महमंद क्षेत्र मे खसरा नंबर 257 के अंश भाग (लगभग 1 एकड़) पर रंजन गर्ग द्वारा अतिक्रमण की लिखित शिकायत जनदर्शन मे कलेक्टर बिलासपुर अवनीश शरण को प्राप्त हुई। जिस पर सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए कलेक्टर बिलासपुर ने अनुविभागीय अधिकारी बिलासपुर एवं संबंधित तहसीलदार को जांच कर विधिवत कार्रवाई के निर्देश दिए।उक्त प्राप्त शिकायत को कलेक्टर बिलासपुर ने समय सीमा के प्रकरण मे दर्ज कर बिलासपुर एस डी एम को प्रेषित भी किया। जिस पर एसडीएम पीयूष तिवारी के निर्देश पर संबंधित तहसीलदार ने तत्काल हल्का पटवारी से जांच रिपोर्ट आहूत की एवं शासकीय भूमि पाए जाने पर नियमानुसार बेदखली की कार्रवाई की गई। मौके पर यह देखा गया कि लगभग 50-100 की संख्या मे पुलिस बल एवं सीएसपी कोतवाली, एसडीएम बिलासपुर, तहसीलदार एवं थाना प्रभारी तोरवा सभी उपस्थित थे।कलेक्टर बिलासपुर का यह साफ़ संदेश है कि अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई इसी प्रकार होती रहेगी।
Trending
- चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
- तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
- विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
- भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
- बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
- सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
- मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
- फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
