नई दिल्ली 14 नवम्बर 2024। कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय ने 02.10.24 से 31.10.24 तक विशेष अभियान 4.0 के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अभियान के दौरान मंत्रालय और क्षेत्रीय तथा संबद्ध कार्यालयों ने लंबित मामलों को कम करने और अन्य पहचाने गए कार्यों को निपटाने जैसे उद्देश्यों को पूरा करने के लिए विशेष प्रयास किए। विभिन्न उपलब्धियों को नियमित आधार पर एससीडीपीएम पोर्टल, ट्विटर हैंडल आदि पर अपलोड किया गया।
मंत्रालय के सभी कार्यालयों तथा निकायों ने इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया और ‘भागीदारी स्वच्छता’ के साथ 23 स्वच्छता अभियान चलाए। मंत्रालय ने कुल 2810 फाइलों की समीक्षा की जिनमें से 1781 फाइलों को हटा दिया गया। निर्धारित की गई सभी ई-फाइलों की भी समीक्षा की गई। 3 संसदीय आश्वासनों और 573 सार्वजनिक शिकायतों का समाधान किया गया। कार्यस्थल में स्वच्छ और अनुकूल परिवेश सुनिश्चित करने के लिए पुरानी और अनुपयोगी वस्तुओं का निपटान किया गया।
Trending
- नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
- सेवा_संकल्प_अभियान”
- 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
- गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
- पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
- ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
- हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…

