बालोद, 16 जनवरी 2025। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की अध्यक्षता में 100 दिवसीय निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ अभियान की समीक्षा बैठक आज कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में टीबी के मरीजों की पहचान, संदेहास्पद मरीज का ट्रू नॉट मशीन से जांच हेतु स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सुपरवाईजर, संस्था प्रभारी एवं एसटीएस का प्रत्येक दो दिवसों में विकासखंडवार समीक्षा लेने के निर्देश दिए गए। बैठक में मरीज की पहचान हेतु एक्सरे एवं ट्रू नॉट जांच की संख्या में कमी वाले विकासखण्डों में सूक्ष्म कार्य योजना बनाते हुए प्रति दिवस लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए गए। उल्लेखनीय है कि जिले को टीबी मुक्त बनाने हेतु टीबी के मरीजों की पहचान, संदेहास्पद मरीज का ट्रू नॉट मशीन से जांच करने एवं 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों, टीबी मरीज के घरेलू संपर्क, कुपोषित एवं बीपी, शुगर आदि के मरीजों का एक्सरे के माध्यम से निःशुल्क जांच किया जा रहा है। बैठक में जिला नोडल अधिकारी टीबी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, समस्त खंड चिकित्सा अधिकारी, समस्त विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक एवं जिला टीबी स्टॉफ उपस्थित थे।
Trending
- थलपति विजय ने कॉमनवेल्थ में पदक जीतने वाले तमिलनाडु के एथलीटों को किया सम्मानित
- मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सौर ऊर्जा क्रांति से बदल रही प्रदेश की तस्वीर
- असम में हाई अलर्ट पर 14 जिले, अब तक 95 मौतें, ट्रैक्टर से CM सरमा-नड्डा ने देखे हालात
- शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का करें समयबद्ध क्रियान्वयन , प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले शासन की योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
- निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों को मंडल की बैठक में मिली स्वीकृति
- विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव के लिए पोषण एवं बाल कल्याण पर राज्य नीति आयोग–यूनिसेफ का मंथन
- सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालु भारत गौरव ट्रेन से रामलला एवं बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए रवाना
