दुर्ग। दुर्ग रेलवे स्टेशन में खड़ी ट्रेन की एक बोगी में आग लग गई। घटना के बाद स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल हो गया। जानकारी के मुताबिक़, घटना दुर्ग रेलवे स्टेशन के आउटर यार्ड में हुई है। यहाँ खाली ट्रनों को खड़ा किया जाता है। शनिवार सुबह बड़ी संख्या में ट्रेन खड़ी थी। इसी बीच एक ट्रेन में आग लग गयी। सुबह 9.30 से 10 बजे के बीच रेलवे के कुछ कर्मचारियों ने बोगी के अंदर से तेज धुंआ निकलता हुआ देखा। जब वहां पहुंचे तो अंदर आग लगी हुई थी। आग ने धीरे धीरे विकराल रूप ले लिया और पुरे बोगी को अपनी चपेट में ले लिया। कर्मचारियों ने आगजनी की सूचना रेलवे प्रबंधन को दी। सूचना के बाद रेलवे के अधिकारी, जीआरपी और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. जिसके बाद टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। फायरब्रिगेड की टीम ने कोच के कांच को तोड़कर आग बुझाया। बता दें, इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
Trending
- थलपति विजय ने कॉमनवेल्थ में पदक जीतने वाले तमिलनाडु के एथलीटों को किया सम्मानित
- मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सौर ऊर्जा क्रांति से बदल रही प्रदेश की तस्वीर
- असम में हाई अलर्ट पर 14 जिले, अब तक 95 मौतें, ट्रैक्टर से CM सरमा-नड्डा ने देखे हालात
- शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का करें समयबद्ध क्रियान्वयन , प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले शासन की योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
- निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों को मंडल की बैठक में मिली स्वीकृति
- विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव के लिए पोषण एवं बाल कल्याण पर राज्य नीति आयोग–यूनिसेफ का मंथन
- सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालु भारत गौरव ट्रेन से रामलला एवं बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए रवाना

