दुर्ग, 24 जनवरी 2025/ जिला मुख्यालय में गरिमामय गणतंत्र दिवस आयोजन के लिए आज कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी और एसपी जितेन्द्र शुक्ला की मौजूदगी में अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। सहायक कलेक्टर एम. भार्गव ने पूर्वाभ्यास के दौरान मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई। मंच पर मुख्य अतिथि के आगमन व ध्वजारोहण का अभ्यास के साथ ही कलेक्टर और एसपी के साथ परेड निरीक्षण, प्लाटूनों द्वारा मार्च पास्ट, हर्ष फायर, प्लाटून कमांडरों से परिचय, खुले आकाश में रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़ने, सांस्कृतिक कार्यक्रम, फोटो सेशन सहित संपूर्ण आयोजन का पूर्वाभ्यास किया गया। इस अवसर पर एडीएम अरविन्द एक्का, जिला पंचायत के सीइओ बीके दुबे, अपर कलेक्टर वीरेन्द्र सिंह, एसडीएम एच.एस. मिरी, सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना अधिकारी सुरेन्द्र पाण्डेय सहित पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Trending
- हादसा:पूजन सामग्री विसर्जित करने गंगा किनारे रोकी स्कॉर्पियो, उतरा ही था कि आंखों के सामने नदी में समा गई गाड़ी
- धमतरी में ‘समर कैम्प 2026’ का आगाज़,36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम
- ‘धुरंधर’ ने फिर रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड ये तगड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली बनी पहली इंडियन फिल्म फ्रेंचाइजी
- इस वजह से क्रूज में फैलती है बीमारियां…
- लोग पब्लिक प्लेस पर खुले में पेशाब नहीं करें इसके लिए मैसूर में बस स्टैंड के पास ‘मिरर वॉल’
- विजय के CM बनने के बाद तृषा ने शेयर किया पहला पोस्ट, कैप्शन में लिखा “प्यार हमेशा सबसे बुलंद होता है”
- पीएम की अपील के बाद ‘जरूरी सामान और ऊर्जा आपूर्ति पर नजर’,राजनाथ ने की बड़ी बैठक
- प्राचार्यों के निलंबन पर फेडरेशन का कड़ा विरोध, कलेक्टर बालोद को सौंपा ज्ञापन

