जशपुरनगर 26 जनवरी 2025/गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान कलेक्टर और वहां मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान किया। कलेक्टर ने सभी को 76 वें गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं भी दी।
इसके बाद मंत्रणा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर ने कहा कि संविधान की जो उद्देशिका है वह हम सबका लक्ष्य है। हमारा प्रयास रहना चाहिए कि हम जो भी काम करे उसे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ करें, यही हमारा राष्ट्रसेवा है। अमर बलिदानियों के त्याग और तपस्या से हमे स्वतंत्रता मिली और भारत का संविधान बना। संविधान की जो मंशा है उसे पूरा करने की जिम्मेदारी हम सभी की है। जिम्मेदारी से किया गया हर कार्य संविधान की मंशा को पूरा करने के समान है। जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि एक सिविल सेवक के रूप में जो कर्तव्य निर्धारित किए गए हैं। उसे ध्यान में रखकर जनता को शासन की योजनाओं का पूरा लाभ दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता है। इस दौरान कर्मचारियों के द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विश्वास राव मस्के, डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा, हरिओम द्विवेदी, अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ प्रदीप कुमार राठिया सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
Trending
- हादसा:पूजन सामग्री विसर्जित करने गंगा किनारे रोकी स्कॉर्पियो, उतरा ही था कि आंखों के सामने नदी में समा गई गाड़ी
- धमतरी में ‘समर कैम्प 2026’ का आगाज़,36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम
- ‘धुरंधर’ ने फिर रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड ये तगड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली बनी पहली इंडियन फिल्म फ्रेंचाइजी
- इस वजह से क्रूज में फैलती है बीमारियां…
- लोग पब्लिक प्लेस पर खुले में पेशाब नहीं करें इसके लिए मैसूर में बस स्टैंड के पास ‘मिरर वॉल’
- विजय के CM बनने के बाद तृषा ने शेयर किया पहला पोस्ट, कैप्शन में लिखा “प्यार हमेशा सबसे बुलंद होता है”
- पीएम की अपील के बाद ‘जरूरी सामान और ऊर्जा आपूर्ति पर नजर’,राजनाथ ने की बड़ी बैठक
- प्राचार्यों के निलंबन पर फेडरेशन का कड़ा विरोध, कलेक्टर बालोद को सौंपा ज्ञापन

