दुर्ग, 24 जनवरी 2025/ 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की घोषणा होने पर सन् 1950 की संध्या नागरिक एकादश एवं कलेक्टर एकादश के मध्य हॉकी मैच का आयोजन किया गया। यह मैच दुर्ग की जनता और तत्कालीन प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य खेला गया था। उक्त जानकारी देते हुए खेल समिति के सचिव एडवोकेट अमर चोपड़ा ने बताया कि परम्परा को कायम रखते हुए जिले के प्रशासनिक अधिकारी एवं शहर के प्रबुद्ध नागरिक 1950 से चली आ रही परंपरा के निरंतर जारी रखने में रूचि लेकर 76वॉ हॉकी मैच 26 जनवरी 2025 को प्रथम बटालियन कातुलबोड़ के प्रांगण में आयोजित किया गया है। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी तथा खेल समिति के सचिव अमर चोपड़ा द्वारा आयोजन को सफल बनाने की अपील नगरवासियों से की गई है। श्री चोपड़ा के अनुसार दुर्ग जिला ही भारत वर्ष में एकमात्र जिला है जो इस तरह के सद्भावना मैच को जारी रखे हुये है। कलेक्टर एकादश के खिलाड़ी वर्तमान समय में व्यस्त होने के बाद भी परंपरा को जारी रखने में कटिबद्ध है।
Trending
- हादसा:पूजन सामग्री विसर्जित करने गंगा किनारे रोकी स्कॉर्पियो, उतरा ही था कि आंखों के सामने नदी में समा गई गाड़ी
- धमतरी में ‘समर कैम्प 2026’ का आगाज़,36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम
- ‘धुरंधर’ ने फिर रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड ये तगड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली बनी पहली इंडियन फिल्म फ्रेंचाइजी
- इस वजह से क्रूज में फैलती है बीमारियां…
- लोग पब्लिक प्लेस पर खुले में पेशाब नहीं करें इसके लिए मैसूर में बस स्टैंड के पास ‘मिरर वॉल’
- विजय के CM बनने के बाद तृषा ने शेयर किया पहला पोस्ट, कैप्शन में लिखा “प्यार हमेशा सबसे बुलंद होता है”
- पीएम की अपील के बाद ‘जरूरी सामान और ऊर्जा आपूर्ति पर नजर’,राजनाथ ने की बड़ी बैठक
- प्राचार्यों के निलंबन पर फेडरेशन का कड़ा विरोध, कलेक्टर बालोद को सौंपा ज्ञापन
