गरियाबंद 24 जनवरी 2025/ जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आज अंतिम रिहर्सल सुबह 9 बजे पुलिस परेड ग्राउंड में किया गया। मुख्य अतिथि की भूमिका अपर कलेक्टर अरविंद पाण्डेय ने निभाई। उन्होंने राष्ट्र ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। इस दौरान कलेक्टर दीपक अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक निखिल कुमार राखेचा मौजूद रहे। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने अंतिम रिहर्सल के दौरान गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
रिहर्सल के दौरान ध्वजारोहण पश्चात पुलिस एवं होमगार्ड के जवानों द्वारा सलामी दी गई। इसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया। परेड कमाण्डर के मार्गदर्शन में प्लाटूनों ने परेड का प्रदर्शन किया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। निरीक्षण में कलेक्टर श्री अग्रवाल ने समारोह स्थल में अधिकारियों से वीआईपी बैठक व्यवस्था के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पत्रकारों के लिए भी बैठक व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप विभागीय अधिकारियों को सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिये। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ घासीराम मरकाम, अपर कलेक्टर द्वय नवीन भगत, ऋषा ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र चन्द्राकर, सहित समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व पुलिस विभाग के जवान एवं स्कूली बच्चे उपस्थित थे।
Trending
- लोग पब्लिक प्लेस पर खुले में पेशाब नहीं करें इसके लिए मैसूर में बस स्टैंड के पास ‘मिरर वॉल’
- विजय के CM बनने के बाद तृषा ने शेयर किया पहला पोस्ट, कैप्शन में लिखा “प्यार हमेशा सबसे बुलंद होता है”
- पीएम मोदी की गोल्ड और पेट्रोल-डीजल पर अपील के बाद मार्केट हुआ क्रैश, सेंसेक्स 1000 अंक गिरा
- पंचायत के फरमान पर पिता ने बेटी का पुतला बनाकर किया दाह संस्कार,बेटी ने रचा ली है शादी
- सोमनाथ से सिंदूर तक: पुनरुत्थानशील भारत की भावना-श्री पीयूष गोयल
- सुशासन तिहार 2026 : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मुंगेली को दी 353 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात
- मुख्यमंत्री ने हाटकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की
- सूर्य-राहु-केतु का खतरनाक संयोग, 15 मई से इन 6 राशियों पर आ सकता है संकट

